Delhi Premier League Points Table 2024: ईस्ट दिल्ली राइडर्स प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद, ऋषभ पंत की टीम फाइनल में बनाएगी जगह? अंक तालिका पर एक नजर

इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के लिए पॉइंट्स टेबल अहम भूमिका निभाएगी. पॉइंट्स टेबल में ऋषभ पंत की टीम पुरानी दिल्ली का क्या हाल है? बहरहाल, चलिए दिल्ली प्रीमियर लीग के प्वॉइंट्स टेबल पर एक नजर डालते हैं. दरअसल, फिलहाल ईस्ट दिल्ली राइडर्स प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. ईस्ट दिल्ली राइडर्स के 4 मैचों में 8 प्वॉइंट्स हैं.

दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 (Photo Credits: Twitter)

DPL 2024 Points Table: दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 (Delhi Premier League 2024) का पहला सीजन जारी है. अब तक इस टूर्नामेंट के 10 मुकाबले खेले जा चुके हैं. दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला सीजन 17 अगस्त से शुरू हो गया हैं. इस लीग में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) के बड़े नाम शामिल हैं. इस लीग में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो मौजूदा समय में टीम इंडिया का हिस्सा हैं. इस महीने की शुरुआत में खिलाड़ियों के ऑक्शन के बाद दस टीमों का एलान किया गया था. इस टूर्नामेंट के पहले सीजन में छह मेंस टीमें और चार महिला टीमें हिस्सा लेंगी. टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) दोनों को पुरानी दिल्ली 6 (Purari Delli 6) टीम ने साइन किया है.

इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के लिए पॉइंट्स टेबल अहम भूमिका निभाएगी. पॉइंट्स टेबल में ऋषभ पंत की टीम पुरानी दिल्ली का क्या हाल है? बहरहाल, चलिए दिल्ली प्रीमियर लीग के प्वॉइंट्स टेबल पर एक नजर डालते हैं. दरअसल, फिलहाल ईस्ट दिल्ली राइडर्स प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. ईस्ट दिल्ली राइडर्स के 4 मैचों में 8 प्वॉइंट्स हैं. अब तक ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने अपने चारों मुकाबले जीते हैं. वहीं, इसके बाद साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर मौजूद है. DPL 2024: पुरानी दिल्ली 6 के प्रिंस यादव ने ली पहली हैट्रिक, दिल्ली प्रीमियर लीग में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम के 3 मैचों में 4 प्वॉइंट्स हैं. अब तक इस टूर्नामेंट में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 2 मैचों में जीत दर्ज है, जबकि 1 हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, इसके बाद तीसरे पायदान पर सेन्ट्रल दिल्ली किंग्स है. सेन्ट्रल दिल्ली किंग्स के 4 मैचों में 2 प्वॉइंट्स है. अब तक सेन्ट्रल दिल्ली किंग्स को 1 जीत मिली है, जबकि 2 मैचों में हार मिली है. इन टीमों के बाद नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स चौथे नंबर है. नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 2 मैचों में 1 जीत मिली है. इस टीम के 2 प्वॉइंट्स हैं.

Rank Team W L Tie/NR NRR Points
1 East Delhi Riders 4 0 0 +1.757 8
2 South Delhi Superstarz 2 1 0 -0.084 4
3 Central Delhi Kings 1 3 0 +0.465 2
4 North Delhi Strikers 1 1 0 -0.031 2
5 West Delhi Lions 1 2 0 -0.336 2
6 Purani Dilli 1 3 0 -1.437 2

ऋषभ पंत की टीम पुरानी दिल्ली का कुछ ऐसा हैं हाल

वहीं, इसके बाद वेस्ट दिल्ली लॉयंस पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है. वेस्ट दिल्ली लॉयंस के 2 मैचों में 2 प्वॉइंट्स हैं. ऋषभ पंत की टीम पुरानी दिल्ली का हाल बेहाल है. प्वॉइंट्स टेबल में पुरानी दिल्ली छठे यानि आखिरी पायदान पर है. पुरानी दिल्ली के 4 मैचों में 2 प्वॉइंट्स है. अब तक पुरानी दिल्ली को महज 1 जीत मिली है, जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड