DC vs MI, IPL 2026 8th Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन के साथ इस मुकाबले में उतर रही हैं दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने अपने पहले मैच में विरोधी टीम को 141 ​​रनों पर ही रोक दिया था और फिर एक शानदार चेस किया था, जबकि मुंबई इंडियंस ने 224 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था. दोनों टीमों में शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं, और आप हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं.

अरुण जेटली स्टेडियम (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 8th Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का आठवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Stats And Preview: दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच पिछले आईपीएल सीजन दो मुकाबले हुए थे जो कि दोनों ही मुंबई इंडियंस ने जीतकर अपने नाम किए. बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था जिसे होम टीम ने 180 रनों का स्कोर डिफेंड करके दिल्ली कैपिटल्स से 59 रनों से जीता था.

दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन के साथ इस मुकाबले में उतर रही हैं दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने अपने पहले मैच में विरोधी टीम को 141 ​​रनों पर ही रोक दिया था और फिर एक शानदार चेस किया था, जबकि मुंबई इंडियंस ने 224 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था. दोनों टीमों में शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं, और आप हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड (DC vs MI Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच अबतक कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस का पड़ला भारी रहा हैं. मुंबई इंडियंस ने 21 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को महज 16 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला काफी कड़ा है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स को थोड़ी बढ़त हासिल है, क्योंकि उसने 13 में से 7 मैच जीते हैं.

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Arun Jaitley Stadium Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना काफी ज्यादा पसंद करती है. पहली पारी का औसत स्कोर 171 रहता है, लेकिन मैच के बीच में पिच स्पिनरों के लिए धीमी हो जाती है. अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग जैसा है. तेज गेंदबाजों को शुरुआत में स्विंग मिल सकती है; यहां खेले गए 97 मैचों में से 50 में चेज करने वाली टीम जीती है.

दिल्ली का मौसम (Delhi Weather Update)

टाटा आईपीएल 2026 का आठवां मुकाबला कल यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के मुताबिक 4 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की उम्मीद है. मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. ऐसे में गर्मी से खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है. बारिश की संभावना 35 प्रतिशत है.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम से केएल राहुल, अक्षर पटेल और लुंगी एनगिडी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर मुंबई इंडियंस टीम की तो रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs MI 8th T20 Match Playing Prediction)

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन.

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गज़नफर, जसप्रीत बुमराह.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड