DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Streaming: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबला के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस समय बेहतरीन संतुलन में नजर आ रही है. हालांकि, सलामी बल्लेबाज केएल राहुल अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं और उनसे इस मुकाबले में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. टीम के कप्तान अक्षर पटेल ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को मजबूती दे रहे हैं. गेंदबाजी में कुलदीप यादव अहम भूमिका निभाएंगे.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 14th Match Live Streaming And Telecast Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 14वां मुकाबला आज यानी 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (DC vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले दोनों मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है और टीम पॉइंट्स टेबल में मजबूती से ऊपर बनी हुई है. वहीं, दूसरी ओर गुजरात टाइटंस अब तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है. गुजरात टाइटंस कभी अपने मैच फिनिशिंग के लिए जानी जाती थी, लेकिन इस सीजन में वही कमजोरी नजर आ रही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs PBKS, IPL 2026 12th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से 9 अप्रैल को होगा. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है और टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. वहीं, गुजरात टाइटंस को अपने दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और टीम इस मुकाबले में वापसी करने के इरादे से उतरेगी. चलिए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (DC vs GT Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. गुजरात टाइटंस ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 3 मैच ही अपने नाम कर पाई है. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे और दोनों मैच गुजरात टाइटंस ने जीते थे. वहीं, आईपीएल 2024 में खेले गए 2 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की थी.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस समय बेहतरीन संतुलन में नजर आ रही है. हालांकि, सलामी बल्लेबाज केएल राहुल अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं और उनसे इस मुकाबले में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. टीम के कप्तान अक्षर पटेल ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को मजबूती दे रहे हैं. गेंदबाजी में कुलदीप यादव अहम भूमिका निभाएंगे. दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की वापसी इस मैच में तय मानी जा रही है, जिससे टीम की बल्लेबाजी मजबूत होगी. साई सुदर्शन और जोस बटलर पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी. गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच 14वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (DC vs GT 14th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला आज यानी 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (DC vs GT 14th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला आज यानी 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. टाटा आईपीएल 2026 का यह मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

भारत में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch DC vs GT 14th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला आज यानी 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs GT 14th T20 Match Playing Prediction)

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 4th T20I Match Scorecard: ब्रिस्टल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 9 विकेट से दी पटखनी, हैरी ब्रूक और फिलिप सॉल्ट ने खेली धमाकेदार पारी, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 4th T20I Match Scorecard: ब्रिस्टल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 159 रनों का लक्ष्य, श्रेयस अय्यर ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 4th T20I Match Live Score Update: ब्रिस्टल में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है करो या मरो का मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 4th T20I Live Toss And Scorecard: ब्रिस्टल में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड