CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स की टीम शानदार लय में नजर आ रही है. केएल राहुल ने पिछले मैच में 92 रन की पारी खेली थी और वह उसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे. गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 18th Match Record And Milestone: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 18वां मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को Delhi Capitals बनाम Chennai Super Kings (DC vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के MA Chidambaram Stadium में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन अलग-अलग रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने बेहतर प्रदर्शन किया है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस समय दबाव में नजर आ रही है और अब तक खेले गए तीनों मुकाबले हार चुकी है. बल्लेबाजी में संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में खलील अहमद और नूर अहमद अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम शानदार लय में नजर आ रही है. केएल राहुल ने पिछले मैच में 92 रन की पारी खेली थी और वह उसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे. गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड-टू-हेड (DC vs CSK Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 31 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 मैच अपने नाम किए हैं. दिल्ली कैपिटल्स को 12 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने मुकाबला जीता था. वहीं आईपीएल 2024 में भी दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की थी.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में संजू सैमसन को 400 छक्के पूरे करने के लिए 3 छक्कों की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में रुतुराज गायकवाड़ को 100 छक्के पूरे करने के लिए 4 छक्कों की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में रुतुराज गायकवाड़ को 200 छक्के पूरे करने के लिए 7 छक्कों की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में आयुष म्हात्रे को 100 छक्के पूरे करने के लिए 9 छक्कों की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में नूर अहमद को 50 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में नितीश राणा को 150 छक्के पूरे करने के लिए 8 छक्कों की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में समीर रिजवी को 1000 रन पूरे करने के लिए 48 रन की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में डेविड मिलर को 12000 रन पूरे करने के लिए 53 रन की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में अक्षर पटेल को 250 चौके पूरे करने के लिए 4 चौकों की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में अक्षर पटेल को 2000 रन पूरे करने के लिए 84 रन की जरूरत है.

आईपीएल इतिहास में अक्षर पटेल को 100 छक्के पूरे करने के लिए 6 छक्कों की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में कुलदीप यादव को 250 विकेट पूरे करने के लिए 6 विकेट की जरूरत है.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड