पूर्व गेंदबाज Muttiah Muralitharan ने कहा- मेरे लिए टी20 में डिफेंस आक्रमण का अच्छा तरीका है

श्रीलंका के पूर्व ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने कहा है कि उनके लिए टी20 क्रिकेट में डिफेंस आक्रमण का बेस्ट तरीका है. मुरलीधरन ने आईसीसी के लिए लिखे कॉलम में कहा, "खिलाड़ी और कोच या टी20 क्रिकेट में मेंटर के तौर पर मेरा अनुभव कहता है कि आपको डिफेंसिव मानसिकता के साथ जाना है.

मुथैया मुरलीधरन (Photo Credits : Twitter)

दुबई, 15 अक्टूबर: श्रीलंका (Sri Lanka) के पूर्व ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) ने कहा है कि उनके लिए टी20 क्रिकेट (T20 Cricket) में डिफेंस आक्रमण का बेस्ट तरीका है. मुरलीधरन ने आईसीसी (ICC) के लिए लिखे कॉलम में कहा, "खिलाड़ी और कोच या टी20 क्रिकेट में मेंटर के तौर पर मेरा अनुभव कहता है कि आपको डिफेंसिव मानसिकता के साथ जाना है. टी20 में डिफेंडिंग ही आक्रमण है. "

मुरलीधरन ने टी20 क्रिकेट में स्पिनरों को महत्वत्ता मिलने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, "टी20 क्रिकेट में स्पिनरों के महत्व को देखकर मुझे खुशी हो रही है. यह एक तेज खेल है और इसे बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, लेकिन गेंदबाजों ने इंग्लैंड में पहली बार प्रारूप शुरू होने के 18 वर्षों में इसे अनुकूलित किया है. तेज गेंदबाज धीमी गेंद और कटर और अलग-अलग गेंद फेंक रहे हैं. यह ऐसे कौशल हैं जिन्हें आपको विकसित करना है. "यह भी पढ़े:ICC T20 World Cup 2021: भारत-पाक मुकाबले से पहले दिग्गजों के बीच जुबानी जंग हुई शुरू, यहां पढ़ें हरभजन ने शोएब अख्तर से क्या कहा

मुरलीधरन ने ध्यान दिया है कि गेंद जितनी धीमी होगी, बल्लेबाज के लिए हिट करना उतना ही कठिन होगा. उन्होंने कहा, "शुरूआत में ज्यादातर लोगों ने सोचा था कि स्पिनर टी20 क्रिकेट के शिकार होंगे और बल्लेबाज उनके पीछे पड़ेंगे. लेकिन अब यह स्पष्ट है कि आप जितनी धीमी गति से गेंदबाजी करेंगे, हिट करना उतना ही मुश्किल होगा. "आईपीएल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच के रूप में कार्य करने वाले मुरलीधरन ने कहा है कि यूएई और ओमान में होने वाले टी20 विश्व कप में स्पिनर बड़ी भूमिका अदा करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े