DC-W vs UPW-W, 15th Match Head To Head Record: दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, हेड टू हेड आकंड़ो पर एक नजर
दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स की टीमें आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे टॉस के लिए उतरेंगे. दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अबतक शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है. इस टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के आठ अंक हैं और उसे दो मैच खेलने बाकी हैं.
DC-W vs UPW-W, 15th Match: महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) के दूसरे सीजन में अब तक एक से एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं. वहीं आज इस सीजन के 15वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम का सामना यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) से होगा. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. How To Watch DC-W vs UPW-W, 15th Match Live Streaming: डब्लूपीएल के 15वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स की होगी भिड़ंत, जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
इस सीजन में दोनों ही टीमों के प्रदर्शन में अभी तक काफी अंतर नजर आया है. मेग लेनिंग की कप्तानी में जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक खेले 5 में से 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है तो वहीं दूसरी तरफ एलिसा हीली की कप्तानी में खेल रही यूपी वॉरियर्स 6 में से महज 2 मुकाबले ही जीती हैं.
दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स की टीमें आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7 बजे टॉस के लिए उतरेंगे. दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अबतक शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है. इस टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के आठ अंक हैं और उसे दो मैच खेलने बाकी हैं.
इस बीच, यूपी वारियर्स के चार अंक हैं और दो मैच बाकी हैं. यहां हार यूपी वॉरियर्स के लिए राह का अंत होगी. यूपी वॉरियर्स की टीम के लिए ये मुकाबला काफी प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए काफी अहम माना जा रहा है. अगर यूपी वॉरियर्स ये मुकाबला हार जाती हैं तो नॉकआउट स्टेज की रेस से लगभग बाहर हो जाएगी.
हेड टू हेड आकंड़े
दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करे तो इसमे दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी है. दोनों टीम अभी तक तीन बार आमने-सामने आ चुके हैं और तीनों मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी है.
इस सीजन में दोनों ही टीमों की ये दूसरी भिड़ंत होगी, इससे पहले पिछले मुकाबले में यूपी यूपी वॉरियर्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में महज 119 रन ही बना सकी थी. वहीं दिल्ली की टीम ने इस लक्ष्य को 14.3 ओवरों में ही 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. दिल्ली की टीम अभी प्वाइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ पहले पायदान पर है. वहीं, यूपी वॉरियर्स की टीम 4 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर काबिज हैं.
दोनों टीमों का स्क्वॉड
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्ज, मरिजाने कप्प, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, तितास साधु, शिखा पांडे, राधा यादव, मिन्नू मणि, अश्वनी कुमारी, अपर्णा मंडल, स्नेहा दीप्ति , एनाबेल सदरलैंड, लौरा हैरिस, पूनम यादव.
यूपी वारियर्स टीम: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), किरण नवगिरे, चमारी अथापथु, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर, गौहर सुल्ताना, डेनिएल व्याट, ताहलिया मैकग्राथ , अंजलि सरवानी, लक्ष्मी यादव, वृंदा दिनेश, पार्श्ववी चोपड़ा, सोप्पाधंडी यशश्री.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2024 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

