DC vs UPW, WPL 2026 7th Match Live Streaming In India: दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना पिछला मैच हार चुकी है और अब वह इस मुकाबले में जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी ताकि यूपी के खिलाफ अपना रिकॉर्ड और मजबूत कर सके. वहीं यूपी वॉरियर्ज की टीम भी अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली को हराकर आत्मविश्वास में है और मौजूदा सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी.

दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals Women vs UP Warriorz Women, Womens Premier League 2026 7th Match Live Streaming: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का सातवां मुकाबला आज यानी 14 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स की टीमें अपने अभियान की शुरूआत कर ली हैं. दोनों टीमों का यह तीसरा मुकाबला हैं. दोनों ही टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने के इरादे के साथ मैदान में उतरेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में यूपी वारियर्स महिला की अगुवाई मेग लैनिंग (Meg Lanning) कर रहीं हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 2nd ODI Match Live Score Update: राजकोट में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना पिछला मैच हार चुकी है और अब वह इस मुकाबले में जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी ताकि यूपी के खिलाफ अपना रिकॉर्ड और मजबूत कर सके. वहीं यूपी वॉरियर्ज की टीम भी अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली को हराकर आत्मविश्वास में है और मौजूदा सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी.

अगर यूपी वॉरियर्ज इस मैच में जीत हासिल करती है तो वह डी वाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ अपनी पहली जीत भी दर्ज करेगी, क्योंकि इस मैदान पर दोनों के बीच खेला गया एकमात्र मुकाबला दिल्ली ने जीता था. लगातार दो हार के बाद अंक तालिका में पिछड़ चुकी इन टीमों को वापसी के लिए जीत बेहद जरूरी है. ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा साबित हो सकता है. दोनों टीमें जीत की तलाश में होंगी और फैंस को एक हाई-इंटेंसिटी मुकाबला देखने को मिल सकता है.

दोनों टीमों के हेड टू हेड (DC-W vs UPW-W Head To Head Record)

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच कुल छह मैच खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दिल्ली कैपिटल्स महिला ने चार मैच जीते हैं, जबकि दो मैच यूपी वारियर्स महिला ने अपने नाम किए हैं. इस दौरान दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है. अब देखने वाली बात होगी कि सातवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. इस सीजन में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.

दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच डब्ल्यूपीएल का सातवां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

डब्ल्यूपीएल 2026 का सातवां मुकाबला आज यानी 14 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान शाम 7:00 बजे मैदान पर आएंगे.

कहां और कैसे देखें लाइव मैच? (Delhi Capitals Women vs UP Warriorz Women Live Streaming)

दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच सातवां मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं, मोबाइल पर भी आप इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

इस बार भी डब्ल्यूपीएल में दो तरह के मैच होंगे. दोपहर के मुकाबले तीन बजे शुरू होंगे, जबकि शाम के मैच 7 बजकर 30 मिनट पर खेले जाएंगे. एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबले के लिए वडोदरा को वेन्यू चुना गया है. वहीं डब्ल्यूपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाना है. इस बार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वीकेंड के बजाय वीक डे पर खेला जाएगा. पूरे टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे, जो फैंस को लगातार रोमांच और कड़ी प्रतिस्पर्धा का अनुभव देंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार ट्रॉफी किस टीम के नाम होती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC-W vs UPW-W 7th Match Playing Prediction)

दिल्ली कैपिटल्स महिला: लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिज़ैन कप्प, निकी प्रसाद, चिनेले हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, श्री चरणी.

यूपी वारियर्स महिला: किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देयोल, डींड्रा डोटिन, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, शिखा पांडे, आशा शोभना, क्रांति गौड़.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम यूपी वारियर्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Scorecard: हैमिल्टन में हैमिल्टन में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, डेवोन कॉनवे ने खेली धमाकेदार पारी ; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

New Zealand vs South Africa 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

\