DC vs SRH, IPL 2020 Qualifier 2 Match: दिल्ली ने कटाया फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को 17 रन से दी शिकस्त

अबू धाबी स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए आईपीएल 2020 के दुसरे क्वालिफायर मुकाबले में दिल्ली ने हैदराबाद को 17 रन से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है. दिल्ली कैपिटल्स द्वारा दिए गए 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना सकी.

दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credits: File Photo)

DC vs SRH, IPL 2020 Qualifier 2 Match: अबू धाबी (Abu Dhabi) स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेले गए आईपीएल 2020 (IPL 2020) के दुसरे क्वालिफायर मुकाबले में दिल्ली ने हैदराबाद को 17 रन से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है. दिल्ली कैपिटल्स द्वारा दिए गए 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना सकी. टीम के लिए मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियम्सन ने 45 गेंद में 67 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. विलियम्सन ने अपनी इस पारी के दौरान पांच चौके और चार छक्के लगाए.

केन विलियम्सन के अलावा टीम के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने तीन गेंद में दो, प्रीयम गर्ग ने 12 गेंद में दो छक्के की मदद से 17, मनीष पांडे ने 14 गेंद में तीन चौके की मदद से 21, जेसन होल्डर ने 15 गेंद में एक चौका की मदद से 11, अब्दुल समद ने 16 गेंद में दो छक्के और दो चौके की मदद से 33,  राशिद खान ने सात गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से 11, विकेटकीपर खिलाड़ी श्रीवत्स गोस्वामी ने एक गेंद में शून्य, संदीप शर्मा ने चार गेंद में नाबाद दो और शहबाज नदीम ने तीन गेंद में नाबाद दो रन की पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स के लिए तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. रबाडा के अलावा मार्कस स्टोयनिस ने तीन और अक्षर पटेल ने एक विकेट चटकाया.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: विराट कोहली के बचाव में उतरे वीरेंद्र सहवाग, कहा- उन्हें RCB के कप्तानी से नहीं हटाना चाहिए

इससे पहले आज शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 50 गेंद में 78 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. धवन ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान छह चौके और दो छक्के लगाए.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पारी की शुरुआत शिखर धवन के साथ मार्कस स्टोइनिस ने की. दोनों खिलाड़ियों ने संभलकर खेलते हुए 8.2 ओवर में 86 रन की ताबतोड़ साझेदारी की, लेकिन इसी स्कोर पर मार्कस स्टोइनिस हैदराबाद के स्टार गेंदबाज राशिद खान की गेंद समझ नहीं पाए और अपने 38 रन के कुल स्कोर पर बोल्ड हो गए. स्टोइनिस ने अपनी इस तेजतर्रार पारी के दौरान 27 गेदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का लगाया.

दिल्ली कैपिटल्स के लिए इन खिलाड़ियों के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 20 गेंद में एक चौका की मदद से 21, शिमरन हेटमायर ने 22 गेंद में चार चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 42 और ऋषभ पंत ने तीन गेंद में नाबाद दो रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL के ये 15 बड़े रिकॉर्ड किसी भी खिलाड़ी के लिए तोड़ पाना नामुमकिन, जानिए किन धुरंधरों के नाम हैं दर्ज

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी जेसन होल्डर, राशिद खान और संदीप शर्मा ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. होल्डर ने अपने चार ओवरों के स्पेल में जहां 50 रन दिए, वहीं राशिद खान और संदीप शर्मा ने अपने कोटे में क्रमशः 26 और 30 रन दिए.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी