DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 62वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से 17 मई को होगा. अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 5 मुकाबले जीते हैं और 7 में हार झेली है. वहीं, रियान पराग के नेतृत्व वाली राजस्थान रॉयल्स ने 6 मुकाबले जीते हैं और 5 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 62nd Match Record And Milestone: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 62वां मुकाबला आज यानी 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (DC vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच में जीत और 5 में हार का सामना किया है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैच खेले हैं, जिसमें 5 में जीत और 7 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 62वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से 17 मई को होगा. अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 5 मुकाबले जीते हैं और 7 में हार झेली है. वहीं, रियान पराग के नेतृत्व वाली राजस्थान रॉयल्स ने 6 मुकाबले जीते हैं और 5 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (DC vs RR Head To Head)

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं. इनमें से 16 मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं, जबकि 15 मैच राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किए हैं. पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था. दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने पिछले 10 मैचों में 41.80 की औसत से 418 रन बनाए हैं. वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने पिछले 10 मैचों में 182.47 की स्ट्राइक रेट से 356 रन बनाए हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल ने पिछले 10 मैचों में 472 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने पिछले 8 मैचों में 14 विकेट झटके हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर ने पिछले 9 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स (DC vs RR Records And Milestones)

टी20 क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को 8500 रन पूरे करने के लिए 64 रन की जरूरत है.

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को 150 विकेट पूरे करने के लिए 2 विकेट की दरकार है.

टी20 क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज डेविड मिलर को 300 छक्के पूरे करने के लिए 3 छक्कों की जरूरत है.

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को 1000 रन पूरे करने के लिए 41 रन की आवश्यकता है.

टी20 क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 350 विकेट पूरे करने के लिए 4 विकेट की जरूरत है.

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को 2500 रन पूरे करने के लिए 58 रन की दरकार है.

टी20 क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को 1000 रन पूरे करने के लिए 27 रन की जरूरत है.

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को 100 छक्के पूरे करने के लिए 2 छक्कों की आवश्यकता है.

टी20 क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को 250 विकेट पूरे करने के लिए 1 विकेट की जरूरत है.

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज तुषार देशपांडे को 50 विकेट पूरे करने के लिए 3 विकेट की दरकार है.

टी20 क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर दासुन शनाका को 4500 रन पूरे करने के लिए 39 रन की जरूरत है.

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शुभम दुबे को 50 चौके पूरे करने के लिए 4 चौकों की दरकार है.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट