DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 19 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 89 रन तक लेकर गए.

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 62nd Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 62वां मुकाबला आज यानी 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (DC vs RR) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है, जबकि राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 31 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम 16 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं राजस्थान रॉयल्स को लेकर बात की जाए तो वह 15 मैच ही जीत सकी है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन में उतार-चढ़ाव से गुजर रही है. दिल्ली के पास केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं. मिडिल आर्डर में डेविड मिलर और अक्षर पटेल तेजी से रन बटोर सकते हैं. तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मिचेल स्टार्क और मुकेश कुमार के कंधों पर होगी. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम भी मजबूत नजर आ रही है. यशस्वी जायसवाल शानदार फॉर्म में हैं, जबकि शिमरोन हेटमायर और ध्रुव जुरेल मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे सकते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.

दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Delhi Capitals Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 19 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 89 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 193 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 53 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ध्रुव जुरेल ने महज 40 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए. ध्रुव जुरेल के अलावा कप्तान रियान पराग ने 51 रन बनाए.

दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लुंगी एनगिडी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. मिचेल स्टार्क के अलावा माधव तिवारी और लुंगी एनगिडी ने दो-दो विकेट चटकाए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 194 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी: 193/8, 20 ओवर (यशस्वी जयसवाल 12 रन, वैभव सूर्यवंशी 46 रन, ध्रुव जुरेल 53 रन, रियान पराग 51 रन, रवि सिंह 0 रन, डोनोवन फरेरा 0 रन, शुभम दुबे 5 रन, दासुन शनाका 10 रन, जोफ्रा आर्चर नाबाद 2 रन और एडम मिल्ने नाबाद 2 रन.)

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी: (मिचेल स्टार्क 4 विकेट, माधव तिवारी 2 विकेट और लुंगी एनगिडी 2 विकेट).

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट