DC vs MI, WPL 2025 13th Match Winner Prediction: 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
इस सीजन में मुंबई इंडियंस एक संतुलित टीम नजर आ रहीं है. मुंबई इंडियंस के पास यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर जैसे विस्फोटक बल्लेबाज और एमेलिया केर, नैट सिवर-ब्रंट जैसे बेहतरीन ऑलराउंडर हैं. इसके अलावा मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी डिपार्टमेंट में शबनिम इस्माइल, सायका इशाक जैसे अनुभवी गेंदबाज शामिल हैं.
Delhi Capitals (WPL) vs Mumbai Indians (WPL), Womens Premier League 2025 13th Match: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का 13वां मुकाबला आज यानी 28 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. पिछले तीन लगातार जीत के बाद मुंबई इंडियंस अब महिला प्रीमियर लीग के पिछले दो सीजन की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ने के लिए तैयार है. मुंबई इंडियंस महिलाओं (MI-W) के लिए यह सीजन का पांचवां मैच होगा, जबकि दिल्ली कैपिटल्स महिलाओं (DC-W) के लिए यह छठा मुकाबला रहेगा. फिलहाल दोनों टीमों के छह-छह अंक हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन आगे निकलता है. इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई मेग लैनिंग (Meg Lanning) कर रहीं हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. DC W vs MI W WPL 2025 Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग के सबसे बड़े राइवलरी में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़त, जानिए कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम ने तीन मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस ने चार में से तीन मैच जीते हैं और पहले पायदान पर मौजूद है. पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 164 रनों का लक्ष्य 2 विकेट से हासिल किया था.
इस सीजन में मुंबई इंडियंस एक संतुलित टीम नजर आ रहीं है. मुंबई इंडियंस के पास यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर जैसे विस्फोटक बल्लेबाज और एमेलिया केर, नैट सिवर-ब्रंट जैसे बेहतरीन ऑलराउंडर हैं. इसके अलावा मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी डिपार्टमेंट में शबनिम इस्माइल, सायका इशाक जैसे अनुभवी गेंदबाज शामिल हैं.
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी काफी मजबूत है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम में मेग लैनिंग, शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स जैसी बल्लेबाज शामिल हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास एलिस कैप्सी, मरिज़ैन कैप जैसे ऑलराउंडर और शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी जैसी गेंदबाज भी हैं. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (DC W vs MI W Head To Head)
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक छह टी20 मुकाबले खेले गए है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई हैं. दोनों टीमों ने तीन-तीन मुकाबले अपने नाम किया हैं. आकंड़ों से ये साफ़ जाहिर होता हैं कि आज दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (DC W vs MI W Match Winner Prediction)
बता दें कि मुंबई इंडियंस शानदार फॉर्म नजर आ रहीं हैं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर मुंबई इंडियंस की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. मुंबई इंडियंस के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का 13वां टी20 मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.
दिल्ली कैपिटल्स की जीत की संभावना: 51%
मुंबई इंडियंस की जीत की संभावना: 49%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, मरिज़ैन कैप/निकी प्रसाद, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, अन्नाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, टिटास साधु, शिखा पांडे, मिनु मणि.
मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नैट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), एमेलिया केर, संजीवन संजना, अमनजोत कौर, कामिनी जी, जिन्टिमानी कलिता, संस्कृत गुप्ता, शबनिम इस्माइल.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2025 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

