DC vs KKR, IPL 2026 51th Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम इस मुकाबले में जोरदार वापसी करना चाहेगी. पृथ्वी शॉ और डेविड मिलर की वापसी से बल्लेबाजी को मजबूती मिल सकती है. वहीं केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 51st Match Winner Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 51वां मुकाबला आज यानी 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, ऐसे में यह मुकाबला दोनों के लिए काफी अहम रहने वाला है. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने 10 मुकाबलों में 4 जीत दर्ज की है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को 9 मैचों में 3 मुकाबलों में जीत मिली है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के हाथों में है. यह भी पढ़ें:

दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम इस मुकाबले में जोरदार वापसी करना चाहेगी. पृथ्वी शॉ और डेविड मिलर की वापसी से बल्लेबाजी को मजबूती मिल सकती है. वहीं केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार 3 मुकाबले जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई है. कप्तान अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी से टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन अहम भूमिका निभा सकते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड (DC vs KKR Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 15 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले 3 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. आईपीएल के पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14 रन से जीत दर्ज की थी. वहीं आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले मैच में 106 रन और दूसरे मुकाबले में 7 विकेट से जीत हासिल की थी.

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को चार मुकाबलों में जीत मिली है और छह मैच में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक नौ मुकाबले खेले हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन मुकाबलों में जीत मिली हैं और पांच मुकाबलों में हार मिली है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

ये टीम मार सकती है बाजी (DC vs KKR Match Winner Prediction)

मौजूदा फॉर्म और घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. अरुण जेटली स्टेडियम की बल्लेबाजी अनुकूल पिच दिल्ली के बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है. अगर केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, तो दिल्ली बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के पास भी मजबूत स्पिन अटैक और विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की जीत की संभावना: 52%

कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत की संभावना: 48%

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs KKR 51st T20 Match Playing Prediction)

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार.

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Kolkata Weather Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Streaming: आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी