DC vs CSK, IPL 2023 Match 67 Stats And Record Preview: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड; यहां देखें आंकड़ें
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 27 रनों से हराया था. डेवन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स को पिछला मैच जिताने में मुख्य भूमिका निभाई है. इस मैच में टीम को कप्तान एमएस धोनी से बड़ी पारी की दरकार है. आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन डेविड वॉर्नर ने बनाए हैं.
मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच 67वां मुकाबला दिल्ली (Delhi) के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम ( Arun Jaitley Stadium) में दोपहर 3:30 से खेला जाएगा. जहां डेविड वार्नर (David Warner) का सामना एमएस धोनी (MS Dhoni) से होने वाला है. जहां चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दिल्ली कैपिटल्स को हराना बेहद जरूरी है. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर रोमांचक होने वाला है.
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 27 रनों से हराया था. डेवन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स को पिछला मैच जिताने में मुख्य भूमिका निभाई है. इस मैच में टीम को कप्तान एमएस धोनी से बड़ी पारी की दरकार है. DC vs CSK, IPL 2023 Match 67: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन डेविड वॉर्नर ने बनाए हैं. कप्तान डेविड वार्नर ने 13 मुकाबलों में ही 430 रन बना लिए हैं. वहीं गेंदबाजी में मिचेल मार्श ने 9 मुकाबलों में ही 12 विकेट ले लिए हैं.
आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकार्ड्स
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ 50 मैचों में खेलने से एक खेल दूर हैं.
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को 150 चौके पूरे करने के लिए चार चौकों की जरूरत है.
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा 150 विकेट तक पहुंचने से दो विकेट दूर हैं.
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स को 1000 रन पूरे करने के लिए 65 रनों की जरूरत है.
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा को 100 छक्के पूरे करने से तीन छक्कों की दरकार हैं.
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी को 350 चौके लगाने के लिए एक चौके की जरूरत है.
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर को 650 चौके पूरे करने के लिए दस चौकों की जरूरत है.
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान 50 विकेट तक पहुंचने से तीन विकेट दूर हैं.
टी20 क्रिकेट में पृथ्वी शॉ 100 मैच खेलने से एक खेल दूर हैं.
टी20 क्रिकेट में रिले रोसौव को 8000 रनों के लैंडमार्क तक पहुंचने के लिए 67 रनों की आवश्यकता है.
टी20 क्रिकेट में अंबाती रायडू को 6000 रन पूरे करने के लिए आठ रन चाहिए.
टी20 क्रिकेट में फिल सॉल्ट को 150 छक्के पूरे करने के लिए तीन छक्कों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में अजिंक्य रहाणे 6000 रन पूरे करने से 78 रन दूर हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर:
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), रेली रोसौव, सरफराज खान, यश ढुल, अक्षर पटेल, अमन खान, कुलदीप यादव, एनरिच नार्जे, इशांत शर्मा, खलील अहमद.
चेन्नई सुपर किंग्स: डेवन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, अंबाती रायडू, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश ठीकशाना, मथीशा पथिराना.
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2023 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

