क्रिकेट

IND vs BAN 2nd Test 2024 Day 2 Play Called Off: कानपूर में भारी बारिश के चलते बांग्लादेश बनाम भारत दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल रद्द

भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट 2024 का दूसरा दिन बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है. सुबह से हो रही भारी बारिश को देखते हुए यह लगभग तय था. बारिश आखिरकार रुक गई लेकिन मैदान पूरी तरह से पानी से भर गया था. इसलिए दूसरे दिन कोई एक्शन नहीं हुआ

IND vs BAN 2nd Test 2024 Day 2 Play Called Off: कानपूर में भारी बारिश के चलते बांग्लादेश बनाम भारत दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल रद्द
ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर(Photo Credits: @BCCI/X)

India National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला 27 सितंबर(शुक्रवार) से कानपुर (Kanpur) के ग्रीन पार्क स्टेडियम (Green Park Stadium) में खेला जा रहा हैं. लेकिन भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट 2024 का दूसरा दिन बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है. सुबह से हो रही भारी बारिश को देखते हुए यह लगभग तय था. बारिश आखिरकार रुक गई लेकिन मैदान पूरी तरह से पानी से भर गया था. इसलिए दूसरे दिन कोई एक्शन नहीं हुआ और प्रशंसकों को बेसब्री से उम्मीद होगी कि तीसरे दिन मौसम के देवता कुछ दया दिखाएँगे. यह भी पढ़ें: बारिश के कारण भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत में देरी

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी समाप्त हो गया था. बांग्लादेश ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए थे. जिसमें मुश्फिकुर रहीम(6), मोमिनुल हक(40) रन बनाकर नाबाद है. अगर मौसम ने साथ दिया तो तीसरे दिन मैच खेला जाएगा, तो दोनों अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी को फिर से शुरू करेंगे.

ख़राब मौसम के कारण भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल रद्द

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. बांग्लादेश की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण पारियों ने उन्हें अच्छी स्थिति में ला खड़ा किया. भारत की ओर से आकाश दीप ने 10 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. रविचंद्रन अश्विन ने 9 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट लिया. बाकि भारतीय गेंदबाजों का झोली खाली रहा. खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी समाप्त होने से प्रशंसकों को निराशा हुई, लेकिन बांग्लादेश के 107 रन पर 3 विकेट गिरने से खेल में रोमांच बरकरार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2024 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).