क्रिकेट

डेविड वार्नर ने घरेलू क्रिकेट मैच में नाबाद 155 रनों की धमाकेदार पारी खेली

आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने यहां घरेलू क्रिकेट के एक अनाधिकारिक मैच में मैदान पर वापसी करते हुए नाबाद शतकीय पारी खेली. वार्नर ने रैंडविक पीटरशैम की ओर से खेलते हुए नाबाद 155 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के और 13 चौके लगाए.

डेविड वार्नर ने घरेलू क्रिकेट मैच में नाबाद 155 रनों की धमाकेदार पारी खेली
डेविड वार्नर (Photo Credit- Twitter )

सिडनी: आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने यहां घरेलू क्रिकेट के एक अनाधिकारिक मैच में मैदान पर वापसी करते हुए नाबाद शतकीय पारी खेली. वार्नर ने रैंडविक पीटरशैम की ओर से खेलते हुए नाबाद 155 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में दो छक्के और 13 चौके लगाए.

मार्च में दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका के कारण इन दोनों को अंतरराष्ट्रीय और राज्य क्रिकेट से एक-एक साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था, जबकि सलामी बल्लेबाज कैमरन बेनक्राफ्ट को नौ महीने के लिए निलंबित किया गया था.

एनएसडब्ल्यू प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते हुए सेंट जॉर्ज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट खोकर 277 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए रैंडविक पीटरशैम की बल्लेबाजी शानदार रही और वार्नर की 152 गेंद लंबी पारी के बदौलत टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2018 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).