क्रिकेट

डेल स्टेन के घर पर सप्ताह भर के अंदर तीन बार चोरी का प्रयास

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा है कि पिछले शुक्रवार से लेकर अब तक असामाजिक तत्वों ने तीन बार उनके घर में चोरी करने का प्रयास किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अंतिम प्रयास के दौरान उनकी मां बहुत डर गई थी.

डेल स्टेन के घर पर सप्ताह भर के अंदर तीन बार चोरी का प्रयास
डेल स्टेन (Photo Credits-Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा है कि पिछले शुक्रवार से लेकर अब तक असामाजिक तत्वों ने तीन बार उनके घर में चोरी करने का प्रयास किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अंतिम प्रयास के दौरान उनकी मां बहुत डर गई थी. स्टेन ने ट्विटर पर लिखा, " शुक्रवार से लेकर अब तक मेरे घर में तीन बार चोरी करने के प्रयास हो चुके हैं. कल तो उन्होंने मेरे दोस्त की कार ही नष्ट कर दी और आज रात उन्होंने मेरी मां को बहुत डरा दिया, जोकि घर में अकेली थी."

उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर, कोरोना लोगों को अवसाद की ओर ढकेल रहा है. आप लोग सुरक्षित रहिए." स्टेन को दक्षिण अफ्रीका का अनुभवी गेंदबाज माना जाता है. उन्होंने मार्च 2019 के बाद से दक्षिण अफ्रीका के लिए एक भी मैच नहीं खेला है.

यह भी पढ़ें- Coronavirus Scare: खेलों पर कोविड-19 के प्रभाव पर डेल स्टेन ने कहा-दुखद है कि सब कुछ ठप्प पड़ गया है

स्टेन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अब तक 93 टेस्ट, 125 वनडे और 47 टी 20 मैच खेले हैं, जिसमें क्रमश: 439, 196 और 64 विकेट हासिल किए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2020 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).