CSK vs SRH, TATA IPL 2025 43rd Match Pitch Report: चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज मचाएंगे तबाही या चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज करेंगे वापसी, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में अब तक कुल 21 मैच खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की पड़ला भारी रहा हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने महज छह मैच जीते हैं. इस सीजन में यह दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत होने जा रही है.
Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad, TATA IPL 2025 43rd Match Pitch Update: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2025) के 18वें संस्करण में आज फैंस के लिए एक कांटे की टक्कर की तैयार है. टूर्नामेंट का 43वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में दोनों ही टीमों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया हैं. एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने आठ मैचों में महज दो जीते हैं और छह हारे हैं. चार अंकों के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में दसवें पायदान पर है. सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति अच्छी नहीं है. इस सीजन में सीएसके की अगुवाई एमएस धोनी (MS Dhoni) कर रहे हैं. जबकि, एसआरएच की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs SRH, TATA IPL 2025 43rd Match Toss Winner Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का किंग? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी आठ मैच खेले हैं लेकिन सिर्फ दो ही मैच जीते हैं जबकि छह मैचों में उसे हार मिली है. सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में नौवें नंबर पर है. अगर आज सनराइजर्स हैदराबाद जीतती है तो वह आठवें पायदान पर आ जाएगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहने वाला है. इस टूर्नामेंट के लीग चरण में दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा. ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है.
हेड टू हेड रेकॉर्ड (CSK vs SRH Head To Head Record In IPL)
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में अब तक कुल 21 मैच खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की पड़ला भारी रहा हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने महज छह मैच जीते हैं. इस सीजन में यह दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत होने जा रही है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे. इस दौरान दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबले अपने नाम किए थे.
एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट ( MA Chidambaram Stadium Pitch Report)
चेन्नई की पिच लाल मिट्टी से बनी है जो आमतौर पर स्पिनरों के लिए मददगार साबित हो सकती है. हालांकि, शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को फायदा मिलता है. इस पिच की विकेट अमूमन सूखी और सख्त होती है जो मैच आगे बढ़ने के साथ और खराब होती जाती है. ऐसे में इस मैदान पर बड़े स्कोर के मुकाबले बहुत कम ही देखने को मिलते हैं. अब तक इस सीजन खेले गए दोनों मुकाबले में 200 का स्कोर नहीं बन पाया है.टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर नजर
चेन्नई सुपर किंग्स: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी और ईशान मलिंगा.
सनराइजर्स हैदराबाद: शेख रशीद, रचिन रविंद्र, आयुष म्हात्रे, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद और मथीशा पथिराना.
नोट: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2025 06:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

