CSK vs SRH Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. ये मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स ने अब तक 12 मैच खेले हैं. इस दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को छह मुकाबलों में जीत और छह मैच में हार मिली है. दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस सीजन में अब तक 12 मैच खेले हैं.
Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 63rd Match Stats: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 63वां मुकाबला आज यानी 18 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 7 में जीत और 5 में हार का सामना किया है. वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स ने 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 में जीत मिली है, जबकि 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. प्लेऑफ के नजरिए से दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. ये मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स ने अब तक 12 मैच खेले हैं. इस दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को छह मुकाबलों में जीत और छह मैच में हार मिली है. दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस सीजन में अब तक 12 मैच खेले हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को सात मुकाबलों में जीत और पांच मैचों में हार मिली है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (CSK vs SRH Head To Head)
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 23 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स का पलड़ा भारी रहा है. चेन्नई सुपरकिंग्स को 15 मैच में जीत मिली है. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 8 मुकाबले अपने नाम कर पाई है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रन से हराया था. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए एकमात्र मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी. चेन्नई सुपरकिंग्स ने आखिरी बार सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2024 में हराया था.
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार मिली थी. ऐसे में टीम वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. बल्लेबाजी में रुतुराज गायकवाड़ और डेवाल्ड ब्रेविस से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, शिवम दुबे भी मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में नूर अहमद और अंशुल कंबोज टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.
दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 82 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम उस हार को भूलाकर आगे बढ़ना चाहेगी. बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी. वहीं, हेनरिक क्लासेन मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में साकिब हुसैन और पैट कमिंस से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
टाटा आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला आज यानी 18 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई की पिच लाल मिट्टी से बनी है, जो आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी स्विंग और उछाल मिल सकता है. मैच आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी होती जाती है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में दिक्कत हो सकती है. बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने से पहले विकेट पर समय बिताना पड़ सकता है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है.
टाटा आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला आज यानी 18 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के मुताबिक, 18 मई को चेन्नई में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने की उम्मीद है. मुकाबला रात 7:30 बजे से शुरू होगा. मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा और बारिश होने की 25 प्रतिशत संभावना जताई गई है.
चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए संजू सैमसन ने पिछले 10 मुकाबलों में 168.07 की स्ट्राइक रेट से 437 रन बनाए हैं. वहीं, रुतुराज गायकवाड़ ने पिछले 10 मैचों में 272 रन बनाए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने पिछले 10 मुकाबलों में 211.94 की स्ट्राइक रेट से 426 रन बनाए हैं. हेनरिक क्लासेन भी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं.
गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने पिछले 10 मुकाबलों में 15 विकेट चटकाए हैं. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए साकिब हुसैन ने पिछले 8 मैचों में 12 विकेट लिए हैं. चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs SRH 63rd T20 Match Playing Prediction)
चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन और मुकेश चौधरी.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे.
नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.