CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 63वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. चेन्नई सुपरकिंग्स अपने घरेलू मैदान पर पिछले मुकाबले की हार को भूलकर वापसी करना चाहेगी. दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली बड़ी हार के बाद जीत की राह पर लौटना चाहेगी.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 63rd Match Toss Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 63वां मुकाबला आज यानी 18 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच में जीत और 6 में हार का सामना किया है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 12 मैच खेले हैं, जिसमें 7 में जीत और 5 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 63वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. चेन्नई सुपरकिंग्स अपने घरेलू मैदान पर पिछले मुकाबले की हार को भूलकर वापसी करना चाहेगी. दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली बड़ी हार के बाद जीत की राह पर लौटना चाहेगी.

चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (CSK vs SRH Head To Head)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 15 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को 8 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 रन से जीत दर्ज की थी. वहीं, आईपीएल 2025 में खेले गए एकमात्र मुकाबले में भी सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी.

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में नूर अहमद और अंशुल कंबोज अहम भूमिका निभा सकते हैं.

दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में पैट कमिंस और साकिब हुसैन टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

टॉस का महत्व (Toss And Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला आज यानी 18 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. यह पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी स्विंग मिल सकती है. मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है.

चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद में कौन होगा टॉस का बॉस? (CSK vs SRH Toss Winner Prediction)

चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए कुल 23 मुकाबलों में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 13 बार टॉस जीता है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 10 मुकाबलों में टॉस अपने नाम किया है. आज के मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम टॉस जीत सकती है. हमारी टॉस की भविष्यवाणी पिछले टॉस परिणामों पर आधारित है. टॉस कौन जीतेगा, यह तय करने के लिए गहन अध्ययन किया गया है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs SRH 63rd T20 Match Playing Prediction)

चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन और मुकेश चौधरी.

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे.

नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

CSK vs SRH Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Chennai Weather Update: चेन्नई में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल