CSK vs SRH, IPL 2023 Match 29: आज होगा चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें एमए चिदंबरम स्टेडियम के रोचक आंकड़े

इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के इस घरेलू मैदान को 7 मैच की मेजबानी मिली है और इनमें से 2 मैच खेले जा चुके हैं. एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच से स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. बल्लेबाज शुरुआत की कुछ ओवर संभल कर खेलें तो उन्हें भी फायदा मिल सकता है.

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League 2023) में आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच जंग होगी. ये मुकाबला चेन्नई (Chennai ) के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के इस होम ग्राउंड पर हुए पहले मुकाबले में बल्लेबाजों ने खूब धमाल मचाया था, वहीं दूसरे मैच में स्पिनर्स ने अपना जलवा बिखेरा था. ऐसे में आज होने वाले मुकाबले में बल्ला हावी रहेगा या गेंद, यह देखना दिलचस्प होगा.

इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के इस घरेलू मैदान को 7 मैच की मेजबानी मिली है और इनमें से 2 मैच खेले जा चुके हैं. एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच से स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. बल्लेबाज शुरुआत की कुछ ओवर संभल कर खेलें तो उन्हें भी फायदा मिल सकता है. CSK vs SRH, IPL 2023 Match 29 Stats And Record Preview: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड; यहां देखें आंकड़ें

यहां की विकेट आमतौर पर सूखी और सख्त होती है, जो समय के साथ और खराब हो जाती है. यहां गेंद बल्ले पर बड़ी आसानी से आती है और इससे बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना काफी आसान होता है. आईपीएल में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 163 रन रहा है. यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 43 मुकाबले जीते हैं. वहीं, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 26 मैच अपने नाम किए हैं.

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स को यहां अपने आखिरी मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार मिली थी. इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर मुरली विजय ने बनाया है. मुरली विजय ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 127 रन बनाए थे. सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम है. आंद्रे रसेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 15 रन देकर 5 विकेट झटके थे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स: डेवॉन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), तुषार देशपांड, महीष तीक्ष्णा, मिचेल सेंटनर.

सनराइजर्स हैदराबाद: हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडन मारक्रम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, आदिल रशिद, मयंक मार्कंडे.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड