CSK vs SRH 14th IPL Match 2020: सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी, चेन्नई सुपर किंग्स को 7 रन से दी शिकस्त

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए आज आईपीएल 2020 के 14वें मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने चेन्नई को 7 रन से मात देते हुए इस सीजन की अपनी दूसरी सफलता प्राप्त कर ली है.

सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: File Photo)

CSK vs SRH 14th IPL Match 2020: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Stadium) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेले गए आज आईपीएल 2020 (IPL 2020) के 14वें मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने चेन्नई को 7 रन से मात देते हुए इस सीजन की अपनी दूसरी सफलता प्राप्त कर ली है. हैदराबाद द्वारा दिए गए 165 रन के लक्ष्य के सामने धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना सकी. टीम के लिए ऑल राउंडर खिलाडी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने 35 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से सर्वाधिक 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली.

रवींद्र जडेजा के अलावा चेन्नई की टीम के लिए आज सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन ने छह गेंद में एक, फाफ डु प्लेसिस ने 19 गेंद में चार चौके की मदद से 22, अंबाती रायडू ने नौ गेंद में एक चौका की मदद से आठ, केदार जाधव ने 10 गेंद में तीन, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 36 गेंद में चार चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 47 और सैम कुरैन ने पांच गेंद में दो छक्के की मदद से नाबाद 15 रन की पारी खेली. हैदराबाद की टीम के लिए आज तेज गेंदबाज टी. नटराजन ने दो सफलता प्राप्त की. नटराजन के अलावा भुवनेश्वर कुमार और अब्दुल समद ने एक-एक विकेट चटकाया.

यह भी पढ़ें- DC vs KKR 16th IPL Match 2020: शनिवार को दुसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ

इससे पहले आज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई के सामने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 165 रन का लक्ष्य रखा था. टीम के लिए मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज प्रीयम गर्ग (Priyam Garg) ने 26 गेंद में छह चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 51 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली.

प्रीयम गर्ग के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आज सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने तीन गेंद में शून्य, कप्तान डेविड वॉर्नर ने 29 गेंद में तीन चौके की मदद से 28, मनीष पांडे ने 21 गेंद में पांच चौके की मदद से 29, केन विलियम्सन ने 13 गेंद में एक चौका की मदद से नौ, अभिषेक शर्मा ने 24 गेंद में चार चौके और एक छक्का की मदद से 31, अब्दुल समद ने छह गेंद में नाबाद आठ रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- RCB vs RR 15th IPL Match 2020: शनिवार को एक अहम मैच में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के साथ

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आज तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपने चार ओवर के स्पेल में 31 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. चाहर के अलावा टीम के लिए दुसरे तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर और पीयूष चावला ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. इसके अलाव चेन्नई के खिलाड़ियों ने आज हैदराबाद के मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियम्सन को रन आउट किया.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर