CSK vs SRH 14th IPL Match 2020: युवा बल्लेबाज प्रीयम गर्ग की शानदार हाफ सेंचुरी, चेन्नई को जीत के लिए मिला 165 रन का लक्ष्य

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 14वें मुकाबले में शुक्रवार यानि आज सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सामने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 165 रन का लक्ष्य रखा है.

सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: File Photo)

CSK vs SRH 14th IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 14वें मुकाबले में शुक्रवार यानि आज सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम ने दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Stadium) में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सामने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 165 रन का लक्ष्य रखा है. टीम के लिए मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज प्रीयम गर्ग (Priyam Garg) ने 26 गेंद में छह चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 51 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली.

प्रीयम गर्ग के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आज सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने तीन गेंद में शून्य, कप्तान डेविड वॉर्नर ने 29 गेंद में तीन चौके की मदद से 28, मनीष पांडे ने 21 गेंद में पांच चौके की मदद से 29, केन विलियम्सन ने 13 गेंद में एक चौका की मदद से नौ, अभिषेक शर्मा ने 24 गेंद में चार चौके और एक छक्का की मदद से 31, अब्दुल समद ने छह गेंद में नाबाद आठ रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- RCB vs RR 15th IPL Match 2020: शनिवार को एक अहम मैच में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के साथ

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आज तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपने चार ओवर के स्पेल में 31 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. चाहर के अलावा टीम के लिए दुसरे तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर और पीयूष चावला ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की. इसके अलाव चेन्नई के खिलाड़ियों ने आज हैदराबाद के मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज केन विलियम्सन को रन आउट किया.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें