आईपीएल 2019: धोनी ने जड़ा शानदार अर्धशतक, CSK ने राजस्थान को दिया 176 रनों का टारगेट

धोनी ने 46 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के लगाए। आईपीएल में उनका 21वां अर्धशतक है। लीग में धोनी का यह दूसरा सर्वोच्च स्कोर है।

एमएस धोनी (File Photo)

चेन्नई. कप्तान महेंद्र सिह धोनी (नाबाद 75) के अर्धशतक के सहारे मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के 12वें मैच में रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 175 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। यहां एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत खराब रही और उसने 4.5 ओवर में 27 रन के अंदर ही अपने तीन बल्लेबाजों अंबाती रायडू (1), शेन वाटसन (13) और केदार जाधव (8) का विकेट गंवा दिया।

इसके बाद सुरेश रैना (36) और धोनी ने चौथे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की। रैना टीम के 88 के स्कोर पर चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। उन्होंने 32 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया।

रैना के आउट होने के बाद धोनी ने ड्वेन ब्रावो (27) के साथ पांचवें विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी कर चेन्नई को पांच विकेट पर 175 रन के स्कोर तक पहुंचाया। चेन्नई ने अंतिम चार ओवर में 67 रन जबकि अंतिम ओवर में 28 रन बटोरे। यह भी पढ़े-आईपीएल 2019: शर्मनाक हार के बाद बोले कोहली- इस हार को पचाना बहुत मुश्किल है

धोनी ने 46 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के लगाए। आईपीएल में उनका 21वां अर्धशतक है। लीग में धोनी का यह दूसरा सर्वोच्च स्कोर है।

ब्रावो ने 16 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। रवींद्र जडेजा ने तीन गेंदों पर एक छक्के की मदद से नाबाद आठ रन बनाए।

राजस्थान की ओर से जोफरा आर्चर ने दो और धवल कुलकर्णी, बेन स्टोक्स तथा जयदेव उनादकट ने एक-एक विकेट लिया।

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी