क्रिकेट

CSK vs RCB T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार जीत मिली थी. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अपनी पहली जीत मुंबई इंडियंस के खिलाफ दर्ज की थी. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है. इस बीच दोनों टीमें के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

CSK vs RCB T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

Chennai Super Kings Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Cricket Team, IPL 2025 8th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का आठवां मुकाबला आज यानी 28 मार्च चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम (CSK) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम (RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर हैं. MS Dhoni IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में आरसीबी के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं एमएस धोनी का प्रदर्शन, यहां देखें 'कैप्टन कूल' के आंकडे़

इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार जीत मिली थी. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अपनी पहली जीत मुंबई इंडियंस के खिलाफ दर्ज की थी. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है. इस बीच दोनों टीमें के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग के इन खिलाड़ियों ने मचाया कोहराम

चेन्नई सुपर किंग्स की मौजूदा टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आठ मुकाबले खेले हैं. इस दौरान ऋतुराज गायकवाड ने 28.43 की औसत और 122.09 की स्ट्राइक रेट से 199 रन बनाए हैं. इस बीच ऋतुराज गायकवाड का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 65 रन रहा है. ऋतुराज गायकवाड के अलावा एमएस धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 33 पारियों में 141.87 की स्ट्राइक रेट से 864 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 7.30 की इकॉनमी रेट से 26 विकेट लिए हैं.

चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इन खिलाड़ियों बरपाया कहर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ 32 पारियों में 37.61 की औसत और 126.26 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,053 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से 9 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 90 रन रहा है. विराट कोहली के अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ तीन मैच में 62 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 6.90 की इकॉनमी रेट के साथ चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ 20 मैच में 13 विकेट लिए हैं.

एमए चिदंबरम स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं सीएसके और आरसीबी का प्रदर्शन

एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल आठ मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने साथ मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को महज एक मैच में ही जीत मिली हैं. इस मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स ने अबतक कुल 72 मुकाबले खेले हैं. इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स को 51 मुकाबलों में जीत हासिल हुई हैं. जबकि, 20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैदान पर अबतक कुल 13 मैच खेले हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पांच मैच में जीत और आठ मैच में हार का सामना करना पड़ा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2025 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).