CSK vs RCB 19th IPL Match 2021: आखिरी ओवरों में बैंगलौर के लिए विलेन साबित हुए Harshal Patel, जडेजा ने महज 28 गेंदों में कूट डाले 62 रन, देखें स्कोर

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलौर के मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए हैं.

हर्षल पटेल (Photo Credits: Twitter)

CSK vs RCB 19th IPL Match 2021: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) के बीच मुंबई (Mumbai) स्थित वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 19वें मुकाबले में  चेन्नई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए हैं. विपक्षी टीम बैंगलौर को अब यह मुकाबला जीतने के लिए 192 रनों की जरूरत है. चेन्नई के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने निचले क्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 62 रन की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. रवींद्र जडेजा ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 28 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और पांच छक्के लगाए.

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पारी की शुरुआत आज एक बार फिर फाफ डु प्लेसिस के साथ ऋतुराज गायकवाड़ ने की. दोनों खिलाड़ियों ने जमकर खेलते हुए 9.1 ओवर में 74 रन की साझेदारी की, लेकिन इसी स्कोर पर गायकवाड़ चहल गेंद पर काइल जैमीसन के हाथों लपके गए. गायकवाड़ ने टीम के लिए 25 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का की मदद से 33 रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2021: इस सीजन अबतक इन 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों ने किया है सबसे उम्दा प्रदर्शन

चेन्नई के लिए इन खिलाड़ियों के अलावा फाफ डु प्लेसिस ने 41 गेंद में पांच चौके और एक छक्का की मदद से 50, सुरेश रैना ने 18 गेंद में तीन छक्के और एक चौका की मदद से 24, अंबाती रायुडू ने सात गेंद में एक छक्का और एक चौका की मदद से 14 और कप्तान एमएस धोनी ने तीन गेंद में नाबाद दो रन की पारी खेली.

रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए आज एक बार फिर ऑलराउंडर खिलाड़ी हर्षल पटेल (Harshal Patel) सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने अपने चार ओवरों के स्पेल में 51 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. पटेल ने फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना और अंबाती रायुडू को अपना शिकार बनाया. पटेल के अलावा टीम के लिए युजवेंद्र चहल ने एक विकेट चटकाया.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, May 16, 2026: सोने की कीमतों में तेजी बरकरार, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में आज के 22K-24K के ताजा रेट

Weather Forecast Today, May 16: देश में भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट, दिल्ली-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में आज बारिश की संभावना

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड