क्रिकेट

CSK vs PBKS, TATA IPL 2025 49th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स को हराकर इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

इस सीजन में सीएसके ने निराशाजनक प्रदर्शन किया हैं. एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने नौ मैचों में महज दो जीते हैं और सात हारे हैं. चार अंकों के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में दसवें पायदान पर है. पंजाब किंग्स की स्थिति अच्छी है. इस सीजन में सीएसके की अगुवाई एमएस धोनी (MS Dhoni) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं.

CSK vs PBKS, TATA IPL 2025 49th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स को हराकर इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Chennai Super Kings vs Punjab Kings, TATA IPL 2025 49th Match Record And Milestone: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2025) के 18वें संस्करण में आज फैंस के लिए एक कांटे की टक्कर की तैयार है. टूर्नामेंट का 49वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में सीएसके ने निराशाजनक प्रदर्शन किया हैं. एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने नौ मैचों में महज दो जीते हैं और सात हारे हैं. चार अंकों के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में दसवें पायदान पर है. पंजाब किंग्स की स्थिति अच्छी है. इस सीजन में सीएसके की अगुवाई एमएस धोनी (MS Dhoni) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम अंक तालिका में फिलहाल 5वें स्थान पर है. CSK vs PBKS, TATA IPL 2025 49th Match Winner Prediction: पंजाब किंग्स को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

इस सीजन में सीएसके ने निराशाजनक प्रदर्शन किया हैं. एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने नौ मैचों में महज दो जीते हैं और सात हारे हैं. चार अंकों के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में दसवें पायदान पर है. पंजाब किंग्स की स्थिति अच्छी है. इस सीजन में सीएसके की अगुवाई एमएस धोनी (MS Dhoni) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम अंक तालिका में फिलहाल 5वें स्थान पर है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (PBKS vs CSK Head To Head)

आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अबतक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. अब तक दोनों टीमों के बीच मैचों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स का पड़ला भारी रहा हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, पंजाब किंग्स को महज 15 मैच में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन दोनों टीम की यह दूसरी भिड़ंत है. पहली भिड़ंत में पंजाब किंग्स की टीम ने 18 रन से जीत दर्ज की थी. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबला खेला गया था. दोनों टीमों ने एक-एक मुकाबले अपने नाम किए थे.

एमए चिदंबरम इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं दोनों टीमों का प्रदर्शन

बता दें कि आईपीएल इतिहास में एमए चिदंबरम में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स ने 76 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स को 51 मैचों में जीत मिली है और 24 में हार का सामना किया है. इस बीच 1 मैच टाई पर समाप्त हुआ है. इस मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स का सर्वोच्च टीम स्कोर 246 रन रहा है. दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स का इस मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है. चेन्नई में पंजाब किंग्स ने 4 मैच जीते हैं और 5 में हार झेली है.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा को सीएसके की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने के लिए महज दो विकेट की जरूरत है.

टी20 क्रिकेट में पंजाब किंग्स के घातक विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस को 3,500 रन पूरे करने के लिए 85 रनों की दरकार है.

आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के घातक सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को एक हजार रन पूरे करने के लिए 35 रनों की आवश्कयता है.

आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के घातक आलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को दो हजार रन पूरे करने के लिए 67 रन की जरूरत है.

नोट: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).