CSK vs PBKS 49th Match IPL 2024 Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 2024 के 49वें मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से भिड़ेगी.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credits: Twitter)

CSK vs PBKS 49th Match IPL 2024 Live Streaming: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 2024 के 49वें मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से भिड़ेगी. चेन्नई सुपर किंग्स पंजाब किंग्स को हराना चाहेगी और आईपीएल 2024 अंक तालिका के शीर्ष चार में जगह बनाने की अपनी संभावनाओं को मजबूत करना चाहेगी. जबकि पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए इस मैच को जीतने की कोशिश करेगी. अब तक पंजाब किंग्स ने नौ में से छह मैच गंवाए हैं. यह भी पढ़ें: SRH vs RR IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने अभियान को ढर्रे पर लाना चाहेंगे सनराइजर्स हैदराबाद, मेहमान टीम से मिलेगी कड़ी चुनवती

चेन्नई ने लखनऊ सुपर जाइंट्स से लगातार दो मैच हारने के बाद, अपने आखिरी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत की राह पर लौट आई और एकतरफा मैच जीता। दूसरी ओर, पंजाब का अब तक का प्रदर्शन खराब रहा है. हालाँकि, उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने आखिरी मैच में 262 रनों का रिकॉर्ड रन चेज़ किया और अपनी तीसरी जीत दर्ज की. बता दें की पिछले साल पंजाब ने चेन्नई को उन्हीं के घर में हराया था. जबकि आईपीएल 2022 में भी दो मैचों में पंजाब ने चेन्नई को हराया था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती हैं.

देखें ट्वीट:

कब खेला जाएगा आईपीएल 2024 का सीएसके बनाम पीबीकेएस मैच?

सीएसके बनाम पीबीकेएस आईपीएल 2024 मैच 1 मई (बुधवार) को खेला जाएगा.

आईपीएल 2024 का सीएसके बनाम पीबीकेएस मैच कहां खेला जाएगा?

सीएसके बनाम पीबीकेएस आईपीएल 2024 का मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा;

आईपीएल 2024 का सीएसके बनाम पीबीकेएस मैच कितने बजे शुरू होगा?

सीएसके बनाम पीबीकेएस आईपीएल 2024 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

आईपीएल 2024 के सीएसके बनाम पीबीकेएस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें?

सीएसके बनाम पीबीकेएस आईपीएल 2024 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

भारत में प्रशंसक आईपीएल 2024 के सीएसके बनाम पीबीकेएस मैच का सीधा प्रसारण कब और कहां देख सकते हैं?

सीएसके बनाम पीबीकेएस आईपीएल 2024 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा.

आईपीएल 2024 के सीएसके बनाम पीबीकेएस मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11 क्या हैं?

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग 11: संभावित XI: रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी, मोइन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान.

पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग 11: प्रभसिमरन सिंह/शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, रिले रोसौव, शशांक सिंह, सैम कुरेन, जितेश शर्मा, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 25 अप्रैल को IPL मैच के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर रहेगा डायवर्जन; घर से निकलने से पहले जरूर पढ़े इस खबर को

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड