CSK vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

चेन्नई की पिच लाल मिट्टी से बनी है, जो स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है. हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी फायदा मिलता है. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 165 रन है. 2 मई को चेन्नई का मौसम साफ रहने की उम्मीद है.

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Chennai Super Kings vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 44th Match Stats: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 44वां मुकाबला आज यानी 2 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन में अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 मैच में जीत और 5 में हार का सामना किया है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी 8 मैच खेले हैं, जिसमें 2 में जीत और 6 में हार झेली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikawad) कर रहे हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: CSK vs MI, IPL 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से 2 मई को होगा. रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 मुकाबले जीते हैं और 5 में हार झेली है. वहीं, हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने 2 मुकाबले जीते हैं और 6 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस मुकाबले से जुड़े आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.

चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (CSK vs MI Head To Head)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 40 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 21 मुकाबले मुंबई इंडियंस ने जीते हैं, जबकि 19 मैच चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने नाम किए हैं. इस सीजन की पहली भिड़ंत में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराया था, जिसमें संजू सैमसन ने शतक लगाया था.

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी. बल्लेबाजी में संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ टीम को अच्छी शुरुआत दे सकते हैं. वहीं शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस मध्यक्रम में अहम भूमिका निभाएंगे. गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और नूर अहमद से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी. बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और विल जैक्स जैसे खिलाड़ी टीम के लिए अहम होंगे. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट टीम को मजबूती देंगे.

चेन्नई की पिच लाल मिट्टी से बनी है, जो स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है. हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी फायदा मिलता है. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी होती जाती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 165 रन है. 2 मई को चेन्नई का मौसम साफ रहने की उम्मीद है, अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है. बारिश की कोई संभावना नहीं है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs MI 44th T20 Match Playing Prediction)

चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और गुरजपनीत सिंह.

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर और अश्विनी कुमार.

नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Preview: धर्मशाला स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Weather Forecast Today, May 17: उत्तर भारत समेत दिल्ली में भीषण लू का प्रकोप, दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें मुंबई सहित अन्य प्रदेशों आज कैसा रहेगा मौसम

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल