CSK vs MI IPL 2026: क्या एल क्लासिको मुकाबले में खेलेंगे रोहित शर्मा, जानें फिटनेस पर बड़ा अपडेट

इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए सबसे बड़ी चिंता टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बनी हुई है. रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पिछले कुछ मैचों से टीम से बाहर चल रहे हैं, जिससे उनके इस बड़े मुकाबले में खेलने पर सवाल खड़े हो गए हैं.

Chennai Super Kings vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 44th Match: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 44वां मुकाबला कल यानी 2 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन में अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 मैच में जीत और 5 में हार का सामना किया है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने 8 मुकाबलों में सिर्फ 2 जीत और 6 हार झेली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikawad) कर रहे हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए सबसे बड़ी चिंता टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बनी हुई है. रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पिछले कुछ मैचों से टीम से बाहर चल रहे हैं, जिससे उनके इस बड़े मुकाबले में खेलने पर सवाल खड़े हो गए हैं.

क्या CSK vs MI मैच में खेलेंगे रोहित शर्मा?

मुंबई इंडियंस के कप्तान Hardik Pandya ने हाल ही में SRH के खिलाफ मैच के दौरान टॉस पर रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया. हार्दिक पांड्या ने साफ कहा कि रोहित शर्मा अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उन्हें वापसी के लिए कुछ और मैचों का समय लगेगा.

हार्दिक पांड्या ने कहा, "रोहित को अभी कुछ और मैच लगेंगे. वह कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए टीम के लिए उपलब्ध नहीं हैं." इस बयान के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि रोहित शर्मा चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे.

कब लगी थी चोट?

रोहित शर्मा को 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में रन चेज के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. वह उस मैच में 13 गेंद खेलने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और तब से मैदान पर वापसी नहीं कर पाए हैं. इस बड़े मुकाबले से पहले रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है, क्योंकि उनका अनुभव और बल्लेबाजी टीम के लिए काफी अहम है.

नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी