CSK vs MI 41st IPL Match 2020: एकतरफा मुकाबले में ईशान किशन और क्विंटन डी कॉक की विस्फोटक बल्लेबाजी, मुंबई ने चेन्नई को 10 विकेट से हराया

शारजाह स्थित शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आईपीएल 2020 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को 10 विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी सातवीं सफलता प्राप्त कर ली है. मुंबई की टीम ने चेन्नई द्वारा दिए गए 115 रन के लक्ष्य को 12.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के प्राप्त कर लिया.

मुंबई इंडियंस (Photo Credits: File Photo)

CSK vs MI 41st IPL Match 2020: शारजाह (Sharjah) स्थित शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेले गए आईपीएल 2020 (IPL 2020) के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को 10 विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी सातवीं सफलता प्राप्त कर ली है. मुंबई की टीम ने चेन्नई द्वारा दिए गए 115 रन के लक्ष्य को 12.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के प्राप्त कर लिया. टीम के लिए ईशान किशन ने जहां 37 गेंद में छह चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं क्विंटन डी कॉक ने 37 गेंद में पांच चौके और दो  छक्के की मदद से 46 रन की नाबाद पारी खेली.

इससे पहले आज शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी सैम कुरेन (Sam Curran) ने 47 गेंद में 52 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. कुरेन ने अपनी इस पारी के दौरान चार चौके और दो छक्का लगाया.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 में अबतक किन 10 खिलाड़ियों ने लगाए हैं सबसे बड़े छक्के

सैम कुरेन के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए आज सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने सात गेंद में एक, रितुराज गायकवाड़ ने पांच गेंद में शून्य, अंबाती रायडू ने तीन गेंद में दो, नारायण जगदीशन ने एक गेंद में शून्य, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 16 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 16, ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने छह गेंद में एक चौका की मदद से सात, दीपक चाहर ने पांच गेंद में शून्य, शार्दूल ठाकुर ने 20 गेंद में 11 और इमरान ताहिर ने 10 गेंद में दो चौके की मदद से नाबाद 13 रन की पारी खेली.

मुंबई इंडियंस के लिए आज गेंदबाजों ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया. टीम के लिए न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने अपने चार ओवरों के स्पेल में महज 18 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. बोल्ट के अलावा टीम के लिए जसप्रीत बुमराह और राहुल चाहर ने क्रमशः दो-दो और नाथन कुल्टर नाइल ने एक सफलता प्राप्त की. चाहर ने अपने चार ओवरों के स्पेल में जहां 22 रन खर्च किए, वहीं बुमराह और कुल्टर नाइल ने अपने चार ओवरों के कोटे में क्रमशः 25-25 रन खर्च किए.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू