CSK vs GT, IPL 2024 7th Match Head To Head: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें हेड टू हेड आकंड़े

चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स का दबदबा हमेशा से देखने को मिला है. इस मैदान पर सीएसके के गेंदबाज विरोधी टीम के बल्लेबाजों के लिए बड़ी मुश्किल का सबब बनते रहे हैं. इस मैच के दौरान दो नए कप्तान शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड की नेतृत्व क्षमता की भी परीक्षा होगी.

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (Photo Credit: Twitter)

IPL 2024, CSK vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 17वें सीजन सातवां मुकाबला आज यानी 26 मार्च को मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जाएगा. इस दौरान दो नए कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) और ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की नेतृत्व क्षमता की भी परीक्षा होगी. यह मुकाबला शाम 7:30 से खेला जाएगा.

शुभमन गिल की टीम सीएसके से पिछले आईपीएल फाइनल का बदला लेने की भरपूर कोशिश करेगी. चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस दोनों अपना पहला मुकाबला जीत चुकी है. लिहाजा, दोनों टीमों की नजर सीजन की दूसरी जीत पर होगी. चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पिछले मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हराया था. वहीं, शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रनों से शिकस्त दी थी. CSK vs GT 7th Match IPL 2024 Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की बीच टक्कर, जीत की लय को कायम रखना चाहेगी दोनों टीमें, यहां जानें कब- कहाँ और कैसे देखें लाइव मैच

आज के मुकाबले में टॉस के बाद ही तय होगा कि सीएसके की प्लेइंग इलेवन क्या होगी. अगर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो उम्मीद है कि शिवम दुबे पहली प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाएंगे, वहीं मुस्तफिजुर रहमान को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में दूसरी पारी में लाया जा सकता हैं. वहीं अगर सीएसके की टीम प्पहले गेंदबाजी करती हैं तो इसके उलट होने की संभावना है.

बता दें कि शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस अगर पहले बल्लेबाजी करती हैं तो साई सुदर्शन टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जा सकते हैं. वहीं बाद में गेंदबाजी के समय मोहित शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किया जा सकता है. वहीं अगर जीटी पहले गेंदबाजी करने आती हैं तो मोहित शर्मा पहले प्लेइंग इलेवन में होंगे, लेकिन बाद में साई सुदर्शन को जगह दी जा सकती है.

हेड टू हेड आकंड़े

आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का आमना-सामना अबतक कुल 5 बार हुआ है. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है. दरअसल, गुजरात टाइटंस ने 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ महज 2 ही जीत आ पाई है. हालांकि, आईपीएल के पिछले सीजन के फाइनल में भी दोनों टीमों के आमना-सामना हुआ था, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर खिताब अपने नाम किया था. ऐसे में जाहिर तौर पर ये मुकबला काफी रोमांचक होने वाला है.

कूल मैच: 5 मुकबले

चेन्नई सुपर: 2 जीत

गुजरात टाइटंस: 3 जीत

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन:

चेन्नई सुपरकिंग्स: रुतुराज गायकवाड (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी, दीपक चाहर, महीशा तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, अजमतुल्ला उमरजई, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, आर साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा.

Share Now

Tags

Chennai Chennai Super Kings Chennai Super Kings and Gujarat Titans Chennai Super Kings vs Gujarat Titans CSK CSK and GT CSK vs GT Delhi Capitals GT Gujarat Titans indian premier league Indian Premier League 2024 IPL IPL 2024 Kolkata Knight Riders Lucknow Super Giants MA Chidambaram Stadium MS Dhoni Mumbai Indians Punjab Kings Rajasthan Royals Rashid Khan Ravindra Jadeja Royal Challengers Bangalore Ruturaj Gaikwad Shubman Gill SunRisers Hyderabad Tata Indian Premier League Tata Indian Premier League 2024 Tata IPL Tata IPL 2024 आईपीएल आईपीएल 2024 इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2024 ऋतुराज गायकवाड एमए चिदम्बरम स्टेडियम एमएस धोनी कोलकाता नाइट राइडर्स गुजरात टाइटंस चेन्नई चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स जीटी टाटा आईपीएल टाटा आईपीएल 2024 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2024 दिल्ली कैपिटल्स पंजाब किंग्स मुंबई इंडियंस रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स राशिद खान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू लखनऊ सुपर जाइंट्स शुभमन गिल सनराइजर्स हैदराबाद सीएसके सीएसके और जीटी सीएसके बनाम जीटी

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Streaming In India: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, टिम सीफर्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें NZ बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, गुलबदीन नायब ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Live Score Update: चेन्नई में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\