CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 62 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

संजू सैमसन (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 18th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 18वां मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (DC vs CSK) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत बेहद खराब रही है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 19 मुकाबलों को अपने नाम करने में सफल रही है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 12 मैच जीत सकी है. ऐसे में आंकड़ों के आधार पर चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी नजर आता है.

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन संघर्ष करती नजर आई है. ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन टीम को मजबूत शुरुआत देने की कोशिश करेंगे. मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे और मैथ्यू शॉर्ट अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में खलील अहमद और नूर अहमद से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल और डेविड मिलर बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में कुलदीप यादव और मुकेश कुमार टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Chennai Super Kings Cricket Team vs Delhi Capitals Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 62 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में एक विकेट खोकर 212 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 115 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान संजू सैमसन ने महज 56 गेंदों पर 15 चौके और चार छक्के लगाए. संजू सैमसन के अलावा आयुष म्हात्रे ने 59 रन बनाए.

दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को कप्तान अक्षर पटेल ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा एक विकेट अपने नाम किए. अक्षर पटेल के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 213 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी: 212/1, 20 ओवर (संजू सैमसन नाबाद 115 रन, रुतुराज गायकवाड़ 15 रन, आयुष म्हात्रे रिटायर्ड हर्ट 59 रन और शिवम दुबे नाबाद 20 रन.)

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी: (अक्षर पटेल 1 विकेट).

नोट: चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

 

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू