CSK vs DC 7th IPL Match 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 44 रनों से हराया
दिल्ली कैपिल्स ने शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 44 रनो से हरा दिया. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 175 रन बनाए. चेन्नई 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी.
CSK vs DC 7th IPL Match 2020: दिल्ली कैपिल्स ने शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 44 रनो से हरा दिया. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 175 रन बनाए. चेन्नई 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी.
चेन्नई के लिए फाफ डु प्लेसिस ने 35 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 43 रन बनाए. अंत में महेंद्र सिंह धोनी ने 12 गेंदों पर 15 रन बनाए. दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ ने 43 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्के की मदद से 64 रनों की पारी खेली. शिखर धवन ने 35 रन बनाए। ऋषभ पंत ने नाबाद 37 रनों का योगदान दिया.
यह भी पढ़ें- CSK vs DC 7th IPL Match 2020: दिल्ली ने चेन्नई के सामने रखा 176 रनों का लक्ष्य
चेन्नई के लिए पीयूष चावला ने दो विकेट लिए। सैम कुरैन को एक सफलता मिली. दिल्ली की यह दो मैचों में दूसरी जीत है जबकि चेन्नई को तीन मैचों में दूसरी हार मिली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2020 11:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

