CSK vs DC 7th IPL Match 2020: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस, दिल्ली कैपिटल्स करेगी पहले बल्लेबाजी

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का सातवां मुकाबला शुक्रवार यानि आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. आज के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है.

चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: File Photo)

CSK vs DC 7th IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) का सातवां मुकाबला शुक्रवार यानि आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जा रहा है. आज के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला आज मुकाबला दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में जा रहा है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानि शाम 7.30 बजे से किया जाएगा.

बता दें कि आज के मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को पांच विकेट से शिकस्त दी थी. वहीं धोनी सेना को अपने दुसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. बात करें विपक्षीय टीम दिल्ली कैपिटल्स के बारे में तो उन्होंने अपने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब के खिलाफ सुपर ओवर मुकाबले में जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें- CSK vs DC 7th IPL Match 2020: मैदान में उतरते ही महेंद्र सिंह धोनी ने की सुरेश रैना के इस खास रिकॉर्ड की बराबरी

संभावित टीमें इस प्रकार हैं:

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी, जेसन रॉय, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिखर धवन, शिमरन हेटमायेर, अक्षर पटेल, क्रिस वोक्स, ललित यादव, मार्कस स्टोइनिस, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, आवेश खान, हर्षल पटेल, ईशांत शर्मा, कागिसो रबाडा, मोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, संदीप लामिछाने, तुषार देशपांडे.

चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, पीयूष चावला, ड्वायन ब्रावो, कर्ण शर्मा, शेन वाटसन, शार्दूल ठाकुर, अंबाती रायडू, मुरली विजय, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, दीपक चाहर, लुंगी नगिदी, मिशेल सैंटनर, केएम. आसिफ, नारायण जगदीशन, मोनू कुमार, रितुराज गायकवाड़, आर. साई किशोर, जोश हेजलवुड, सैम कुरैन.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी