कैरेबियाई तूफान क्रिस गेल ने किया ऐलान, विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट से लेंगे संन्यास

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने इस साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (Cricket World Cup) के बाद वनडे से संन्यास लेने की घोषणा की है. क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने रविवार को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी.

(Photo Credit: Instagram/chrisgaylefans)

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने इस साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (Cricket World Cup) के बाद वनडे से संन्यास लेने की घोषणा की है. क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने रविवार को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी. सीडब्ल्यूआई ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के लिए अभ्यास शुरू होने से पहले गेल ने इसकी घोषणा की.

क्रिस गेल (Chris Gayle) की हाल में लंबे समय बाद अंतर्राष्ट्रीय वनडे टीम में वापसी हुई है. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले दो वनडे मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है. वनडे में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले गेल, ब्रायन लारा के बाद वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. गेल ने अबतक 284 वनडे मैचों में 9727 रन बनाए हैं, जिसमें 23 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं. ब्रायन लारा के नाम वनडे में 10,405 रन दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें- क्रिस गेल ने रचा इतिहास, जानकर रह जाएंगे दंग, ऐसा करने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बने

39 साल के गेल ने 2015 के विश्व कप में जिम्म्बाब्वे के खिलाफ 215 रनों की पारी खेली थी, जो वनडे में किसी भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर है. गेल ने पिछले वर्ष अक्टूबर में भारत और बांग्लादेश के दौरे पर जाने से मना कर दिया था. उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए अपना पिछला वनडे मैच पिछले साल जुलाई में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. गेल ने 1999 में भारत के खिलाफ वनडे में पदार्पण किया था. उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए अब तक 103 टेस्ट और 56 T20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिसमें क्रमश : 7214 और 1607 रन बनाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया, रोमारियो शेफर्ड ने चटकाए 5 विकेट, यहां देखें WI बनाम SCO मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड के सामने रखा 183 रनों का टारगेट, शिम्रोन हेटमायर ने खेली धमाकेदार पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Score Update: कोलकाता में वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच कल खेला जाएगा टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\