Cricket Schedule 2027: वर्ल्ड कप से लेकर एशेज और WTC फाइनल तक... 2027 में क्रिकेट फैंस का होगा फुल एंटरटेनमेंट, देखें पूरे साल का शेड्यूल
आईसीसी ने अभी तक वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया है. हालांकि यह तय हो चुका है कि टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 के बीच आयोजित हो सकता है. 2027 में क्रिकेट फैंस को पूरे साल लगातार बड़े मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा.
Cricket Schedule 2027: क्रिकेट प्रेमियों के लिए साल 2027 बेहद खास और रोमांच से भरपूर रहने वाला है. इस साल क्रिकेट कैलेंडर में एक के बाद एक कई बड़े टूर्नामेंट और हाई-वोल्टेज सीरीज खेली जाएंगी. साल की शुरुआत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) से होगी. इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL), वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल, एशिया कप, एशेज सीरीज और आखिर में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 क्रिकेट फैंस का भरपूर मनोरंजन करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं 2027 का पूरा क्रिकेट शेड्यूल. SA20 League 2027 Full Schedule: एसए20 लीग के शेड्यूल का ऐलान, 17 जनवरी से होगा आगाज; पहले मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न केप और प्रिटोरिया कैपिटल्स की टक्कर
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2027 (Border-Gavaskar Trophy 2027)
साल 2027 की शुरुआत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से होगी. इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर आएगी. दोनों टीमों के बीच मुकाबले 21 जनवरी से 3 मार्च तक खेले जाएंगे.
| टेस्ट | तारीख | वेन्यू |
|---|---|---|
| पहला टेस्ट | 21-25 जनवरी | नागपुर |
| दूसरा टेस्ट | 29 जनवरी-2 फरवरी | चेन्नई |
| तीसरा टेस्ट | 11-15 फरवरी | गुवाहाटी |
| चौथा टेस्ट | 19-23 फरवरी | रांची |
| पांचवां टेस्ट | 27 फरवरी-3 मार्च | अहमदाबाद |
आईपीएल 2027 (IPL 2027)
आईपीएल 2027 का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट 14 मार्च से 30 मई के बीच आयोजित किया जा सकता है.
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2027)
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का फाइनल मुकाबला 9 जून से 13 जून 2027 तक इंग्लैंड के केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेला जाएगा.
एशिया कप 2027 (Asia Cup 2027)
एशिया कप 2027 के कार्यक्रम का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक यह टूर्नामेंट 18 जून से 4 जुलाई के बीच बांग्लादेश की मेजबानी में आयोजित किया जा सकता है.
एशेज 2027 (Ashes 2027)
क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज एशेज का आयोजन भी 2027 में होगा. इंग्लैंड की मेजबानी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच 18 जून से 2 अगस्त तक खेले जाएंगे.
| टेस्ट | तारीख | वेन्यू |
|---|---|---|
| पहला टेस्ट | 18-22 जून | नॉटिंघम |
| दूसरा टेस्ट | 30 जून-4 जुलाई | लॉर्ड्स |
| तीसरा टेस्ट | 8-12 जुलाई | बर्मिंघम |
| चौथा टेस्ट | 21-25 जुलाई | साउथैम्पटन |
| पांचवां टेस्ट | 29 जुलाई-2 अगस्त | द ओवल, लंदन |
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 (ICC ODI World Cup 2027)
आईसीसी ने अभी तक वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया है. हालांकि यह तय हो चुका है कि टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 के बीच आयोजित हो सकता है. 2027 में क्रिकेट फैंस को पूरे साल लगातार बड़े मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, आईपीएल, WTC फाइनल, एशिया कप, एशेज और वनडे वर्ल्ड कप जैसे मेगा इवेंट्स के चलते यह साल क्रिकेट इतिहास के सबसे व्यस्त और यादगार वर्षों में से एक साबित हो सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2026 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

