कोरोना वायरस का असर: लॉकडाउन और ओलंपिक के स्थगित होने के बाद रद्द हो सकता है आईपीएल

कोविड 19 महामारी से निपटने के लिए देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को रद्द करने का दबाव बढ़ गया है.

आईपीएल ट्रॉफी (Photo Credits: IANS)

नयी दिल्ली: कोविड 19 महामारी से निपटने के लिए देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को रद्द करने का दबाव बढ़ गया है. बीसीसीआई ने इस महीने की शुरुआत में आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया था तब उसने कहा था कि टूर्नामेंट की मेजबानी केवल स्थिति में सुधार होने पर किया जाएगा. लेकिन इसमें सुधार होने की जगह स्थिति और गंभीर हो गयी जहां भारत में इस वायरस के चपेट में लगभग पांच सौ लोग आ गये है. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पीटीआई कहा था कि गंभीर स्थिति को देखते हुए उनके पास इस मामले पर कहने के लिए कुछ नहीं है.

गांगुली ने कहा, ‘‘मैं फिलहाल कुछ नहीं कह सकता. हम उसी स्थान पर हैं जहां हम इसे निलंबित करने वाले फैसला लेते समय थे. पिछले 10 दिनों में कुछ भी नहीं बदला है. ऐसे में मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है. यथास्थिति बनी हुई है.’’ किंग्स इलेवन पंजाब के सह-मालिक नेस वाडिया इस मुद्दे पर अधिक स्पष्ट दिखे. वाडिया ने पीटीआई से कहा, ‘‘ बीसीसीआई को वास्तव में आईपीएल को अब स्थगित करने पर विचार करना चाहिए. एक प्रमुख खेल आयोजन के तौर पर हमें बड़ी जिम्मेदारी के साथ काम करने की जरूरत है.’’

यह भी पढ़ें- सौरव गांगुली ने कहा- आईपीएल-2020 छोटा सीजन होना चाहिए

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ‘‘ मई तक स्थिति में अगर सुधार होता है और मुझे आशा है कि ऐसा होगा तो भी हमारे पास कितना समय रहेगा. क्या तब विदेशी खिलाड़ियों को देश में प्रवेश करने की अनुमति होगी?’’ इससे पहले मंगलवार को बीसीसीआई ने अधिकारियों और टीम के मालिकों के सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया था क्योंकि देश और दुनिया में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि जारी है.  ग्लैमर और चकाचौंध से भरी आठ टीमों की यह लीग प्रतियोगिता मूल रूप से 29 मार्च को मुंबई में शुरू होने वाली थी. ऐसा लग रहा कि बीसीसीआई को अब भी स्थिति में सुधार की संभावना दिख रही इस लिए वह कोई फैसला नहीं कर पा रहा है.

इस मामले से जुडे बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अगर ओलंपिक को एक साल के लिए स्थगित किया जा सकता है, तो आईपीएल उस लिहाज से बहुत छोटा टूर्नामेंट है. इसे आयोजित करना मुश्किल होता जा रहा. हमें इस बात को भी सोचना चाहिए की अभी सरकार विदेशी वीजा की अनुमति देने के बारे में भी विचार भी नहीं कर रही.’’

यह भी पढ़ें- आईपीएल पर भी कोरोना वायरस का असर: बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला, 15 अप्रैल तक के लिए स्थागित

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ 21 दिन के लॉकडाउन के बाद अब यह लगभग असंभव सा होगा की चीजें सामान्य हो. लॉकडाउन हट गया तो भी 14 अप्रैल के बाद भी बहुत सारे प्रतिबंध जारी रहेंगे. ऐसे में लीग को रद्द नहीं करना मूर्खता होगी.’’

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू