CSK vs RCB IPL 2025 Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महाजंग आज, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर उपलब्ध होगी. प्रशंसक मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं. स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट टीवी जैसे विभिन्न डिवाइसेज पर इस मैच का लुत्फ उठाया जा सकता है.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(Photo: LatestLY)

Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bengaluru: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 8वां मुकाबला चेन्नई(Chennai ) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम(MA Chidambaram Stadium) में खेला जाएगा.  आईपीएल 2025 में दक्षिण भारत की दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें, एक बार फिर आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें एमएस धोनी और विराट कोहली संभवतः आखिरी बार चेन्नई के मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं. इस सीजन में दोनों टीमों की कप्तानी युवा खिलाड़ियों रुतुराज गायकवाड़ (CSK) और रजत पाटीदार (RCB) के हाथों में होगी, जो इस ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं. यह भी पढ़ें: सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इंडियन प्रीमियर लीग मैच में बारिश मचएंगा तांडव? मैच से पहले जानें कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम

घरेलू मैदान पर CSK हमेशा से मजबूत रही है, खासतौर पर उनके स्पिन गेंदबाजों का दबदबा रहता है. नए खिलाड़ी नूर अहमद और खलील अहमद ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें खलील ने चेन्नई की स्पिन-अनुकूल परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया। बल्लेबाजी में रुतुराज गायकवाड़ और रचिन रविंद्र पर टीम की बड़ी जिम्मेदारी होगी, जबकि मध्यक्रम अभी भी लय पाने की कोशिश में है. दूसरी ओर, RCB ने अपने पहले मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया, जहां उनके बल्लेबाजों ने KKR को मात दी. नए कप्तान रजत पाटीदार ने रणनीतिक सूझबूझ दिखाई और शानदार फैसले लिए. फिल सॉल्ट, विराट कोहली और पाटीदार की तिकड़ी बल्लेबाजी को मजबूती देगी, जबकि जोश हेजलवुड, यश दयाल, रसीख सलाम और क्रुणाल पांड्या गेंदबाजी की कमान संभालेंगे. यह भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले में कौन-कौन से मिनी बैटल होंगे अहम? जानिए किन दिग्गजों के बीच होगी भिड़त

सीएसके बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा?

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 8वां मुकाबला चेन्नई(Chennai ) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे (IST) से खेला जाएगा, जिसका टॉस शाम 07:00 PM को होगा.

सीएसके बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के आधिकारिक ब्रॉडकास्टिंग अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न टीवी चैनलों पर इस मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में कमेंट्री के साथ इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का आनंद टीवी पर लिया जा सकता है.

सीएसके बनाम आरसीबी आईपीएल 2025 मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां देखें?

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर उपलब्ध होगी. प्रशंसक मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं. स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट टीवी जैसे विभिन्न डिवाइसेज पर इस मैच का लुत्फ उठाया जा सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड