CSK vs MI IPL 2025 Preview: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग का ‘एल क्लासिको’ मुकाबला आज, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

मुंबई इंडियंस (MI) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला 23 मार्चरविवार) को सीजन का पहला डबल हेडर का दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे (IST) से खेला जाएगा, जिसका टॉस शाम 07:00 PM को होगा.

सीएसके बनाम एमआई(Photo Credits: @LatestLY)

Chennai Super Kings Cricket Team vs Mumbai Indians Cricket Team: मुंबई इंडियंस (MI) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला 23 मार्चरविवार) को सीजन का पहला डबल हेडर का दूसरा मुकाबला चेन्नई(Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम(MA Chidambaram Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमें अब तक पांच-पांच बार खिताब जीत चुकी हैं और छठी ट्रॉफी के लिए अपना सफर शुरू करेंगी. महेंद्र सिंह धोनी की जगह अब रुतुराज गायकवाड़ सीएसके की कमान संभाल रहे हैं. पिछले सीजन में चेन्नई प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी, लेकिन 2025 की नीलामी में उन्होंने मजबूत टीम तैयार की है. टीम में पुराने खिलाड़ियों के साथ-साथ सैम करन और रविचंद्रन अश्विन की वापसी हुई है. राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, नूर अहमद और खलील अहमद जैसे नए नाम भी शामिल हैं, जिससे टीम का संतुलन बेहतर हुआ है. यह भी पढ़ें: चेन्नई में खेला जाएग CSK बनाम MI IPL 2025 का महामुकाबला, मैच से पहले जानें MA चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिकॉर्ड्स, मोस्ट रन, विकेट समेत खास आंकड़े

मुंबई इंडियंस ने 2020 के बाद से कोई खिताब नहीं जीता है और दो बार अंक तालिका में सबसे नीचे रही. हार्दिक पंड्या टीम के नए कप्तान बने, लेकिन इस मैच में निलंबन के कारण नहीं खेल पाएंगे. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और मिचेल सैंटनर को ज्यादा जिम्मेदारी लेनी होगी. बल्लेबाजी में विल जैक्स, तिलक वर्मा और नमन धीर अहम भूमिका निभा सकते हैं. मुंबई को अपने टीम माहौल को भी संतुलित रखना होगा, जो पिछले सीजन में उनकी हार का कारण बना था.

सीएसके बनाम एमआई आईपीएल हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(CSK vs MI Head-To-Head Record in IPL): चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हमेशा से ही कड़ी प्रतिद्वंद्विता रही है, जिसे उनके आमने-सामने के रिकॉर्ड से भी समझा जा सकता है. आईपीएल में अब तक दोनों टीमें 37 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 20 मुकाबले जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 17 बार विजयी रही है. दोनों टीमों के बीच हर मैच बेहद रोमांचक रहा है और इस बार भी जब ये टीमें भिड़ेंगी, तो दर्शकों को कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा.

सीएसके बनाम एमआई आईपीए 2025 की प्रमुख खिलाड़ी(CSK vs MI IPL 2025 Key Players To Watch Out): नूर अहमद, रुतुराज गायकवाड़, सूर्य कुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, शिवम दुबे, विल जैक्स ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(CSK vs MI Mini Battle): चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, ट्रेंट बोल्ट बनाम रुतुराज गायकवाड़ की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास बेहतरीन स्पिनर्स के साथ संतुलित लाइनअप है, जो एमए चिदंबरम स्टेडियम की परिस्थितियों में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

सीएसके बनाम एमआई आईपीएल 2025 का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा?

मुंबई इंडियंस (MI) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला 23 मार्चरविवार) को सीजन का पहला डबल हेडर का दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे (IST) से  खेला जाएगा, जिसका टॉस शाम 07:00 PM को होगा.

सीएसके बनाम एमआई आईपीएल 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?

भारत में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आधिकारिक प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. जो जियो और स्टार स्पोर्ट्स इंडिया के विलय के बाद दर्शक आईपीएल मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा, मुंबई इंडियंस (MI) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल 2025 मैच का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए जियोहॉटस्टार ऐप पर यह मैच लाइव उपलब्ध होगा, जहां प्रशंसक मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर सीएसके बनाम एमआई मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

सीएसके बनाम एमआई आईपीएल 2025 के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर्स 

सीएसके प्लेइंग इलेवन: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, दीपक हुडा, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), सैम कुरेन, आर अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना

इम्पैक्ट प्लेयर्स: खलील अहमद, मुकेश चौधरी, श्रेयस गोपाल

एमआई प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, राज अंगद बावा, दीपक चाहर, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, अर्जुन तेंदुलकर

इम्पैक्ट प्लेयर्स: कर्ण शर्मा, अश्वनी कुमार, मुजीब उर रहमान

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें