Pak vs NZ 5th T20: मार्क चैपमैन के तूफानी शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया, पांच मैचों की श्रृंखला में की 2-2 बराबरी

मार्क चैपमैन के करियर के पहले शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 के बराबर की.

Mark Chapman (Photo Credit: Twitter, @ImTanujSingh)

रावलपिंडी, 25 अप्रैल: मार्क चैपमैन के करियर के पहले शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 के बराबर की. न्यूजीलैंड के सामने 194 रन का लक्ष्य था लेकिन 10वें ओवर तक उसका स्कोर चार विकेट पर 73 रन था. चैपमैन ने यहीं से जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने 57 गेंदों पर 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 104 रन बनाए तथा जेम्स नीशम (25 गेंदों पर नाबाद 45) के साथ पांचवें विकेट के लिए नौ ओवर में 121 रन की अटूट साझेदारी की. इससे न्यूजीलैंड ने 19.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया. यह भी पढ़ें: GT vs MI IPL 2023 Preview: गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज खेला जाएगा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्ट्रीमिंग, मिनी बैटल, हेड टू हेड रिकॉर्ड समेट सभी डिटेल्स

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर पांच विकेट पर 193 रन बनाए थे. उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 62 गेंदों पर नाबाद 98 रन बनाए जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल हैं. इस विकेटकीपर बल्लेबाज के अलावा इफ्तिखार अहमद ने 36 और इमाद वसीम ने 31 रन का योगदान दिया. न्यूजीलैंड के लिए ब्लेयर टिकनर ने 33 रन देकर तीन विकेट लिये.

न्यूजीलैंड के लिए यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उसके प्रमुख खिलाड़ी भारत में इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं. उसने पाकिस्तान के खिलाफ खेल के सबसे छोटे प्रारूप में दूसरा सबसे

बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया. न्यूजीलैंड की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह 100वीं जीत है.

दोनों टीमों के बीच अब पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेली जाएगी जिसका पहला मैच गुरुवार को रावलपिंडी में होगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड