क्रिकेट

Champions Trophy 2025 With Different Language: ICC ने भारतीय फैंस को दिया बड़ा तोहफा, अब इतनी भाषाओं में होगी मुकाबलों की कमेंट्री; जानें कहां उठा सकेंगे लुत्फ

इस बार यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास 1998 से शुरू हुआ था. भारत और ऑस्ट्रेलिया दो बार इस खिताब को जीत चुके हैं. यह टूर्नामेंट साल 2017 के बाद पहली बार खेला जाएगा.

Champions Trophy 2025 With Different Language: ICC ने भारतीय फैंस को दिया बड़ा तोहफा, अब इतनी भाषाओं में होगी मुकाबलों की कमेंट्री; जानें कहां उठा सकेंगे लुत्फ
Team India (Photo Credits: @StarSports)

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) का महाकुंभ धीरे-धीरे नजदीक आ रही है. इस टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी से होगी. यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट की मेज़बानी पाकिस्तान (Pakistan) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) मिलकर करेंगे. उससे पहले, इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को वनडे सीरीज खेलनी हैं, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों को इस बड़े टूर्नामेंट से पहले प्रैक्टिस करने को मिलेगा. बीसीसीआई ने 18 जनवरी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया हैं. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं. जसप्रीत बुमराह की जगह हर्षित राणा (Harshit Rana) को टीम में शामिल किया गया हैं. शुभमन गिल (Shubman Gill) को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उप-कप्तान नियुक्त किया गया. Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचने के प्रबल दावेदार, इंग्लैंड और अफगानिस्तान को मिलेगी कड़ी चुनौती, जानें कमजोरी और मजबूत पक्ष

रोहित ब्रिगेड टूर्नामेंट के लिए दुबई रवाना हो चुकी है. इस बीच आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया हैं. भारत में चैंपियंस ट्रॉफी का लाइव प्रसारण कुल 9 भाषाओं में किया जाएगा. तो चलिए जानते हैं कि फैंस इन सभी 9 भाषाओं के साथ टूर्नामेंट को कहां लाइव देख सकेंगे.

बता दें कि भारत में चैंपियंस ट्रॉफी की लाइव स्ट्रीमिंग 'जियोस्टार' पर होगी. लाइव स्ट्रीमिंग कुल 9 भाषाओं में होगी. इन 9 भाषाओं में हिंदी और अंग्रेजी के अलावा मराठी, हरियाणवी, बंगाली, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ शामिल है. इसके अलावा फैंस मल्टी कैम फीड का भी लुफ्त उठा सकते हैं. वहीं टीवी पर लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और नेटवर्क 18 के जरिए होगा. टीवी पर इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा भी मौजूद होगी.

टीम इंडिया का मिशन 20 फरवरी से शुरू होगा. 20 फरवरी को टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 23 फरवरी को दुबई इं​टरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया का अगला मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा. टीम इंडिया के सभी लीग मुकाबले दुबई में ही खेले जाएंगे. इसके बाद अगर टीम इंडिया आगे जाती है तो फिर सेमीफाइनल की बारी आएगी. बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले दोपहर बाद ढाई बजे से खेले जाएंगे. वहीं, दो बजे टॉस होगा.

इस बार यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास 1998 से शुरू हुआ था. भारत और ऑस्ट्रेलिया दो बार इस खिताब को जीत चुके हैं. यह टूर्नामेंट साल 2017 के बाद पहली बार खेला जाएगा.

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की शुरुआत 20 फ़रवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इस टूर्नामेंट में टॉप 8 टीम हिस्सा लेती है. सुरक्षा चिताओं की वजह से टीम इंडिया अपने सारे मुकाबले दुबई में खेलेगी वहीं ,बाकी सारे मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाने वाले हैं. अब तक 8 बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया है. टीम इंडिया साल 2013 में इस टूर्नामेंट का चैंपियन बना था. साल 2002 में टीम इंडिया श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता रहे थे.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती.

रिजर्व प्लेयर्स: यशस्वी जयसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2025 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).