कोहली ने करुण को लेकर दिया बड़ा बयान, टीम का चयन मेरे हाथ में नहीं है

करूण नायर को टेस्ट टीम में शामिल नहीं करने के विवाद पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को कहा कि टीम का चयन उनके हाथ में नहीं है. नायर को गुरुवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है.

विराट कोहली (Photo Credits: Facebook)

राजकोट: करूण नायर को टेस्ट टीम में शामिल नहीं करने के विवाद पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को कहा कि टीम का चयन उनके हाथ में नहीं है. नायर को गुरुवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है. इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर भी वह एक भी मैच नहीं खेल पाए थे. कोहली ने मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, "चयन मेरे हाथ में नहीं है. एक टीम के तौर पर हम वही कर रहे हैं जो हमें करना चाहिए. हर किसी को अपने काम के बारे में मालूम होना चाहिए."

उन्होंने कहा, "चयनकर्ताओं ने पहले ही इस मुद्दे को साफ कर दिया है. मेरे लिए इस मामले में कुछ कहने के लिए यह सही जगह नहीं है. चयनकर्ता हैं जो अपना काम कर रहे हैं." उन्होंने कहा, "आप आसानी से हर चीज को मिला सकते हैं और एक जगह बना सकते हैं जहां आप देख सकते हैं कि हर कोई अपना काम कर रहा है और इस बात पर ध्यान नहीं दे रहा है कि बाहर लोग क्या कह रहे हैं." इस मामले पर मुख्य चयनकर्ता एम.एस.के प्रसाद ने कहा है कि उन्होंने नायर से इस मुद्दे पर बात की है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

Shreyas Iyer T20I Captaincy Record: हार के बावजूद श्रेयस अय्यर ने बनाया खास रिकॉर्ड, टी20I में लगातार 10 जीत के साथ इस खास सूची में हुए शामिल

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड