Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

ये ग्रुप-डी का मुकाबला होगा जो दिल्ली में खेला जाएगा. टी20 क्रिकेट के इतिहास में अभी तक कनाडा की टीम एक बार भी यूएई को हराने में सफल नहीं हो पाई है. इस वर्ल्ड कप में दोनों टीमों ने अपने पहले मुकाबले हारे हैं. कनाडा को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 57 रन से हार मिली थी.

कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Canada National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 20th Match Winner Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 20वां मुकाबला आज यानी 13 फरवरी को कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों की शुरुआत टूर्नामेंट में खराब रही है. यूएई को न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी है जबकि कनाडा को साउथ-अफ्रीका के खिलाफ 57 रन से हार का सामना करना पड़ा है. यह दोनों टीम ग्रुप-डी का हिस्सा हैं. यूएई इस समय चौथे स्थान पर है, वहीं कनाडा अंतिम स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में कनाडा की अगुवाई दिलप्रीत बाजवा (Dilpreet Bajwa) कर रहें हैं. जबकि, संयुक्त अरब अमीरात की कमान मुहम्मद वसीम (Muhammad Waseem) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें:

इस रोमांचक मुकाबले में दिलप्रीत बाजवा, निकोलस किर्टन, हर्ष ठाकर, कलीम सना, आर्यांश शर्मा, मोहम्मद वसीम, हर्षित कौशिक और जुनैद सिद्दीकी ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. संयुक्त अरब अमीरात के विस्फोटक बल्लेबाज मोहम्मद वसीम और अंश पटेल के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, निकोलस किर्टन और जुनैद सिद्दीकी के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

इस मैच में दोनों टीमों की कोशिश अपनी पहली जीत दर्ज करने की रहेगी. कनाडा बनाम यूएई मैच में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है. हालांकि अनुभव के लिहाज से यूएई टीम इस मैच में आगे है. यूएई टीम की बल्लेबाजी यूनिट भी कनाडा से थोड़ी बेहतर है. दोनों टीमों को टूर्नामेंट के अपने-अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, जिससे प्रतियोगिता में बने रहने के लिए यह मुकाबला उनके लिए महत्वपूर्ण हो गया है. इस रोमांचक मुकाबले के लिए दोनो ही टीमें तैयार खड़ी हैं.

कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (CAN vs UAE T20I Head To Head Record)

कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. इन दोनों ही टीमों ने अब तक कुल छह ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात की टीम ने कनाडा को कोई उलटफेर का मौका नहीं दिया है और सभी मैच में जीत का झंड़ा बुलंद किया है. वहीं कनाडा को संयुक्त अरब अमीरात से पहली जीत का इंतजार है.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (CAN vs UAE Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. कनाडा के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर संयुक्त अरब अमीरात की टीम की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. संयुक्त अरब अमीरात की टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का 20वां मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

संयुक्त अरब अमीरात की जीत की संभावना: 60%

कनाडा की जीत की संभावना: 40%.

ये ग्रुप-डी का मुकाबला होगा जो दिल्ली में खेला जाएगा. टी20 क्रिकेट के इतिहास में अभी तक कनाडा की टीम एक बार भी यूएई को हराने में सफल नहीं हो पाई है. इस वर्ल्ड कप में दोनों टीमों ने अपने पहले मुकाबले हारे हैं. कनाडा को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 57 रन से हार मिली थी. नवनीत धालीवाल (64) को छोड़कर और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था. कनाडा के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था. ऐसे में वह उस प्रदर्शन को भूलकर आगे बढ़ना चाहेंगे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CAN vs UAE 20th Match Playing Prediction)

कनाडा: युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मूव्वा (विकेटकीपर), हर्ष ठाकर, साद बिन जफर, जसकरण सिंह, डिलन हाइलिगर, कलीम सना और अंश पटेल.

संयुक्त अरब अमीरात: आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मोहम्मद अरफान, ध्रुव पराशर, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी और मोहम्मद रोहिद खान.

नोट: कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Pitch Report And Weather Update: कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\