क्रिकेट

Canada vs Nepal 4th T20 Tri-Series 2024 Scorecard: चौथे टी20 में कनाडा ने नेपाल को 4 विकेट से हराया, साद बिन जफर बने जीत के हीरो

कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच ट्राई-सीरीज का पांचवां टी20 मुकाबला 01 अक्टूबर को किंग सिटी के मेपल लीफ नॉर्थ-वेस्ट ग्राउंड में खेला गया. इस मैच में कनाडा ने नेपाल को 4 विकेट से हराया. यह कनाडा की ट्राई-सीरीज में तीन मैचों में दूसरी जीत है.

Canada vs Nepal 4th T20 Tri-Series 2024 Scorecard: चौथे टी20 में कनाडा ने नेपाल को 4 विकेट से हराया, साद बिन जफर बने जीत के हीरो
कनाडा बनाम नेपाल (Photo: @CricketNep/@canadiancricket)

Canada National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team Match 4th T20 Scorecard: कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच ट्राई-सीरीज का पांचवां टी20 मुकाबला 01 अक्टूबर को किंग सिटी के मेपल लीफ नॉर्थ-वेस्ट ग्राउंड में खेला गया. इस मैच में कनाडा ने नेपाल को 4 विकेट से हराया. यह कनाडा की ट्राई-सीरीज में तीन मैचों में दूसरी जीत है. कनाडा की ओर से इस मैच में साद बिन जफर ने शानदार प्रदर्शन किया. साद बिन जफर ने बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 33 रन बनाए. इसके अलावा गेंदबाजी में 4 ओवर में 13 रन देकर एक विकेट भी चटकाए. जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. दूसरी ओर नेपाल की यह तीन मैचों में दूसरी हार थी. अब नेपाल टीम का आखिरी मुकाबला ओमान के खिलाफ है. यह भी पढें: Oman vs Nepal 5th T20 Tri-Series 2024 Live Streaming: पांचवें टी20 में ओमान और नेपाल के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

मैच की बात करें तो कनाडा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की 6 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए. नेपाल की ओर से अनिल साह ने सबसे ज्यादा 30 गेंदों में 41 रन बनाए. इसके अलावा आसिफ शेख ने 30 गेंदों में 30 रन, कप्तान रोहित पौडेल 6 गेंदों में 4 रन, गुलसन झा ने 16 गेंदों में 23 रन और कुशल भुर्तेल ने 15 गेंदों में 13 रन बनाए. वहीं कनाडा की ओर से हर्ष ठाकर ने सबसे ज्यादा 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए. इसके अलावा डिलन हेइलिगर को 1 विकेट, अखिल कुमार को 1 विकेट और साद बिन जफर को 1 विकेट मिला.

140 रनों का पीछा करते हुए कनाडा ने 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. कनाडा की ओर से साद बिन जफर ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान निकोलस किरटन ने 14 गेंदों में 26 रन, दिलप्रीत बाजवाने 29 गेंदों में 25 रन, रविंदरपाल सिंह ने 21 गेंदों में 20 रन और नवनीत धालीवाल ने 16 गेंदों में 12 रन बनाए. वहीं नेपाल की ओर से ललित राजबंशी और संदीप लामिछाने ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि सोमपाल कामी को 1 विकेट मिला.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2024 08:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).