IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल नीलामी में कैमरन ग्रीन रहे सबसे महंगे, शीर्ष 5 में इन खिलाड़ियों का नाम

आईपीएल 2026 के लिए मंगलवार को अबू धाबी में हुई मिनी नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को मिली. 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले ग्रीन को केकेआर ने 25.20 करोड़ में खरीदा. ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी और केकेआर के भी सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए

IPL auction (Photo: ANI)

IPL 2026 Mini Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए अबू धाबी में आयोजित मिनी नीलामी में 5 खिलाड़ियों को 10 करोड़ या उससे अधिक की राशि मिली है. इसमें तीन विदेशी खिलाड़ी हैं, जबकि दो भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. आईपीएल 2026 के लिए मंगलवार को अबू धाबी में हुई मिनी नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को मिली. 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले ग्रीन को केकेआर ने 25.20 करोड़ में खरीदा. ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी और केकेआर के भी सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए हैं. अबु धाबी में IPL मिनी ऑक्शन के बाद टीमें हुईं पूरी, कागज पर देखें कौन सा स्क्वाड है सबसे मजबूत

श्रीलंका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मथिशा पाथिराना दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को केकेआर ने 18 करोड़ में खरीदा. दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों, कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर, को सीएसके ने 14.20-14.20 करोड़ में खरीदा. दोनों का बेस प्राइस 30 लाख था। प्रशांत और कार्तिक आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं. पहले राउंड में अनसोल्ड रहे लियाम लिविंगस्टोन की किस्मत आखिर में चमक गई. 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले इस ऑलराउंडर को एसआरएच ने 13 करोड़ में खरीदा.

इसके अलावा, 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर ने 9.20 करोड़, 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले जोश इंग्लिस को एलएसजी ने 8.60 करोड़, 30 लाख की बेस प्राइस वाले आकिब नबी डार को डीसी ने 8.40 करोड़, 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले रवि बिश्नोई को आरआर ने 7.20 करोड़, 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले वेंकटेश अय्यर को आरसीबी ने 7 करोड़, 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले जेसन होल्डर को जीटी ने 7 करोड़, 1 करोड़ की बेस प्राइस वाले राहुल चाहर को सीएसके ने 5.20 करोड़, 30 लाख की बेस प्राइस वाले मंगेश यादव को आरसीबी ने 5.20 करोड़ में खरीदा.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट