Cameron Green New Milestone: तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैमरून ग्रीन ने जड़ा धमाकेदार शतक, ऐसा अनोखा कारनामा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे बल्लेबाज बने

तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के घातक ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने ताबड़तोड़ नाबाद 118 रनों की पारी खेली. यह कैमरून ग्रीन के वनडे करियर का पहला शतक था. कैमरून ग्रीन की इस शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 400 से अधिक रन का स्कोर खड़ा किया.

कैमरून ग्रीन(Credit: X/@ImMayankB)

Australia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 3rd ODI Match 2025: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series 2025) का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 24 अगस्त को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैके (Mackay) के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना (Great Barrier Reef Arena) में खेला गया. तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 276 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 1-2 से सीरीज गवां दी. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे थे. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की कमान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) के कंधों पर थीं. यह भी पढ़ें: Australia vs South Africa,3rd ODI Match 2025 Scorecard: तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 276 रनों से रौंदा, 2-1 से सीरीज गवाई; यहां देखें AUS बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के घातक ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने ताबड़तोड़ नाबाद 118 रनों की पारी खेली. यह कैमरून ग्रीन के वनडे करियर का पहला शतक था. कैमरून ग्रीन की इस शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 400 से अधिक रन का स्कोर खड़ा किया. कैमरून ग्रीन से पहले ट्रेविस हेड (142) और मिचेल मार्श (100) ने शतक लगाए थे. इसके साथ ही कैमरून ग्रीन ने के खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिए. चलिए कैमरून ग्रीन के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.

धमाकेदार रही कैमरून ग्रीन की पारी

मैके के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने जब 250 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गवांया, पहला विकेट गिरने के बाद कैमरून ग्रीन क्रीज पर आए. सीरीज के शुरुआती दो वनडे में तीन और 35 रन के स्कोर करने वाले कैमरून ग्रीन तीसरे मैच में अच्छी लय में नजर आए. नंबर-3 पर कैमरून ग्रीन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया. कैमरून ग्रीन 55 गेंदों में 118 रन बनाकर नाबाद रहे. कैमरून ग्रीन ने एलेक्स कैरी (50*) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 164 रन की साझेदारी की.

ऑस्ट्रेलिया से दूसरा सबसे तेज वनडे शतक

कैमरून ग्रीन ने 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलिया की ओर से वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में कैमरून ग्रीन से आगे केवल ग्लेन मैक्सवेल हैं. ग्लेन मैक्सवेल ने साल 2023 में नीदरलैंड के खिलाफ महज 40 गेंदों में शतक जड़ा था. वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे तेज वनडे शतक का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम पर दर्ज है. एबी डिविलियर्स ने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ महज 31 गेंदों पर ये कारनामा किया था.

कुछ ऐसा रहा हैं कैमरून ग्रीन का वनडे करियर (Cameron Green ODI Stats)

कैमरून ग्रीन ने साल 2020 में अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी. कैमरून ग्रीन ने अब तक 31 वनडे खेले हैं, जिसमें 43.4 की औसत के साथ 782 रन बनाए हैं. इस बीच कैमरून ग्रीन एक शतक के अलावा दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं. गेंदबाजी में कैमरून ग्रीन ने 20 विकेट लिए हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैमरून ग्रीन ने अब तक पांच पारियां खेली हैं, जिसमें 58.0 की औसत के साथ कुल 174 रन अपने नाम किए हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने बनाया अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में दो विकेट खोकर 431 रन बटोरे. यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया का दूसरा हाईएस्ट स्कोर है. ऑस्ट्रेलिया का वनडे क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर 434/4 है. इसके साथ-साथ यह तीसरा ऐसा मौका है, जब ऑस्ट्रेलिया ने 400+ रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ साल 2015 में पर्थ में 417/6 का स्कोर बनाया था.

पहली बार ऑस्ट्रेलिया के पारी में 3 शतक लगे

कैमरून ग्रीन से पहले ऑस्ट्रेलिया से पारी की शुरुआत करने आए ट्रैविस हेड और मिशेल मार्श ने शतक लगाए थे. ट्रैविस हेड ने 103 गेंदों में 142 रन बनाए, जबकि मिशेल मार्श 106 गेंदों में 100 रन बनाकर आउट हुए. ऐसे में यह पहला ऐसा मौका रहा, जब ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए. अन्य देशों में दक्षिण अफ्रीका (3 बार) और इंग्लैंड (1 बार) के बल्लेबाज ऐसा कर चुके हैं.

नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\