IND vs AUS 3rd Test 2024 Day 2 Scorecard, Lunch Break: दूसरे दिन के लंच ब्रेक तक, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 104 रन, जसप्रीत बुमराह ने झटके 2 विकेट, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
आज दूसरे दिन के लंच ब्रेक तक, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला रोमांचक स्थिति में है. दूसरे दिन के पहले सत्र के अंत तक ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं.
Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team Match Scorecard: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों के टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर( शनिवार) से ब्रिसबेन (Brisbane) के गाबा (The Gabba) में खेला जा रहा है. पहले दिन, बारिश के कारण मैच के पहले दिन का खेल जल्दी ख़त्म करना पड़ा. पहले सत्र में खेल महज 13.2 ओवर ही संभव हो सका, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी विकेट के नुकसान पर 28 रन बनाए थे. आज दूसरे दिन के लंच ब्रेक तक, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला रोमांचक स्थिति में है. दूसरे दिन के पहले सत्र के अंत तक ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं. यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में एमएस धोनी और सैयद किरमानी के बाद 150 शिकार करने वाले बने तीसरे भारतीय विकेटकीपर
स्टीव स्मिथ 25 रन (68 गेंद) और ट्रैविस हेड 20 रन (35 गेंद) बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया की पारी में भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अहम विकेट चटकाए. उस्मान ख्वाजा ने 54 गेंदों पर 21 रन (3 चौके) बनाए लेकिन जसप्रीत बुमराह की गेंद पर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे. नाथन मैकस्वीनी ने 49 गेंदों में 9 रन (1 चौका) बनाए और बुमराह का दूसरा शिकार बने, जब उन्होंने विराट कोहली को कैच दे दिया. मार्नस लाबुशेन ने 55 गेंदों में 12 रन बनाए, लेकिन उनका संघर्ष भी ज्यादा लंबा नहीं चला. उन्हें नितीश कुमार रेड्डी ने कोहली के हाथों कैच आउट कराया. भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करने पर मजबूर किया. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने अब तक शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट चटकाए हैं. आकाश दीप ने 12.4 ओवर में 25 रन दिए हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिली है.
पहले दिन, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले सत्र में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए. सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (19* रन, 47 गेंद) और नाथन मैकस्विनी (4* रन, 33 गेंद) ने संयमित शुरुआत की थी. भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने कसी हुई गेंदबाजी की, लेकिन विकेट नहीं ले सके. आकाश दीप ने 3.2 ओवर में सिर्फ 2 रन देकर प्रभावित किया. टीम इंडिया में दो बदलाव हुए हैं. आर. अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को मौका मिला, जबकि हर्षित राणा की जगह आकाश दीप को शामिल किया गया. ऑस्ट्रेलिया की टीम में स्कॉट बोलैंड की जगह जोश हेज़लवुड को शामिल किया गया. फिलहाल, सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और यह मैच निर्णायक साबित हो सकता है. मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में यह पहली बार हुआ जब मौसम ने खेल में सक्रिय भूमिका निभाई. गाबा में पहले दिन का खेल महज 13.2 ओवर ही हो सका, क्योंकि बारिश के कारण बार-बार मैच रोकना पड़ा और अंततः दिन का खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2024 08:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

