क्रिकेट

India C vs India D Duleep Trophy 2024 Day 2 Scorecard: चाय ब्रेक तक भारत डी ने जोड़ें 3 विकेट के नुकसान पर 140 रन, भारत सी पर बनाएं 136 रन की बढ़त

चाय ब्रेक तक भारत डी ने 3 विकेट के नुकसान पर 140 रन जोड़ें है, भारत सी पर 136 रन की बढ़त हासिल की है लेकिन 3 महत्वपूर्ण विकेट भी खोए है. जिसमे श्रेयस अय्यर(54), देवदत्त पडिक्कल(56) रन की महत्वपूर्ण पारी खेली है. वही भारत सी के लिए विजयकुमार वैश्यक 2 और अंशुल कम्बोज ने 1 विकेट चटकाएं है.

India C vs India D Duleep Trophy 2024 Day 2 Scorecard: चाय ब्रेक तक भारत डी ने जोड़ें 3 विकेट के नुकसान पर 140 रन, भारत सी पर बनाएं 136 रन की बढ़त
भारत सी बनाम भारत डी (Photo Credit: X/@BCCIdomestic)

India C Cricket Team vs India D Cricket Team Duleep Trophy 2024 Day 2 Scorecard: दलीप ट्रॉफी 2024 का दूसरा मुकाबला इंडिया सी क्रिकेट टीम बनाम इंडिया डी क्रिकेट टीम अनंतपुर के रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट स्टेडियम में खेला जा रहा है. जिसमे चाय ब्रेक तक भारत डी ने 3 विकेट के नुकसान पर 140 रन जोड़ें है, भारत सी पर 136 रन की बढ़त हासिल की है लेकिन 3 महत्वपूर्ण विकेट भी खोए है. जिसमे श्रेयस अय्यर(54), देवदत्त पडिक्कल(56) रन की महत्वपूर्ण पारी खेली है. वही भारत सी के लिए विजयकुमार वैश्यक 2 और अंशुल कम्बोज ने 1 विकेट चटकाएं है. पहली पारी में इंडिया सी 62.3 ओवर में 168 रन पर ऑल आउट हो गई है जो मात्र 4 रन की बढ़त हासिल कर पाई है. जिसमे बाबा इन्द्रजीत ने 72 रन की सबसे बड़ी पारी खेली है.  यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी में भारत सी और भारत डी के बीच होगा दूसरे दिन का खेल, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

लंच ब्रेक तक  इंडिया सी 62.3 ओवर में 168 रन पर ऑल आउट हो गई है जो मात्र 4 रन की बढ़त हासिल कर पाई है. जिसमे भारत डी के लिए हर्षित राणा 4, अर्शदीप सिंह 1, आदित्य ठाकरे 1, अक्षर पटेल 1, सारांश जैन 1 विकेट चटकाएं है. पहले दिन इंडिया सी के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया डी की पूरी टीम पहली पारी में 48.3 ओवरों में 164 रन बनाकर सिमट गई थी. इंडिया डी की तरफ से स्टार आलराउंडर अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 86 रनों की पारी खेली. इंडिया सी की ओर से विजयकुमार वैश्य ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया डी ने खुद को 76/8 पर संकट में पाया, जब तक कि अक्षर पटेल ने जवाबी हमला करते हुए 86 रन नहीं बनाए, टीम ने अपनी पहली पारी में 164 रन बनाए, जिसमें अगला उच्चतम स्कोर सिर्फ 13 था. अक्षर ने अर्शदीप सिंह के साथ नौवें विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी भी की, इससे पहले कि वह इंडिया डी के लिए गिरने वाले आखिरी विकेट बने, अक्षर छह चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 86 रन बनाने के बाद आउट हुए.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2024 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).