एजेंसी न्यूज

Ind vs Eng 3rd ODI: इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉस बटलर को सैम करेन में दिखी एमएस धोनी की झलक, कहा- बहुत कुछ सीखने को मिला

बटलर ने कहा, ‘‘सैम ने दिखाया कि वह वास्तव में मैच विजेता है. उसने ऋषभ पंत का विकेट भी लिया. चाहे टेस्ट हो या वनडे या फिर टी20 वह बड़े विकेट हासिल करता है. सैम ने जिस तरह का खेल दिखाया। हमें उस पर वास्तव में गर्व है’’

Ind vs Eng 3rd ODI: इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉस बटलर को सैम करेन में दिखी एमएस धोनी की झलक, कहा- बहुत कुछ सीखने को मिला
जॉस बटलर और सैम करेन (Photo credit: Instagram)

पुणे: इंग्लैंड (England) के कार्यवाहक कप्तान जोस बटलर (Jose Butler) को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान आलराउंडर सैम करेन (Sam Curran) में दिग्गज फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की झलक दिखी.  Ind vs Eng 3rd ODI 2021: भारत ने 2-1 से सीरीज पर जमाया कब्जा, मैच के दौरान बनें ये प्रमुख रिकॉर्ड

इंग्लैंड (India vs England) ने 330 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय छह विकेट पर 168 रन बनाये थे लेकिन इसके बाद सैम ने आठवें नंबर पर उतरकर नाबाद 95 रन की पारी खेली जिससे उन्होंने टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था.

बटलर ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सैम ने बेजोड़ पारी खेली और भले ही मैच गंवाने की निराशा हो लेकिन इससे उसे आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगी."

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से वह (धोनी) ऐसी स्थिति में मैच को आखिर क्षणों में रोमांचक मोड़ पर ले जाना पसंद करते हैं उसी तरह की झलक सैम ने दिखायी. धोनी दिग्गज खिलाड़ी हैं और सैम को (IPL में) उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है. ’’

बटलर ने कहा, ‘‘हम सबको भी सैम की इस पारी से काफी कुछ सीखने को मिलेगा और हम यह सोचने की कोशिश करेंगे किस तरह से ऐसी परिस्थिति में अकेले दम पर आगे बढ़ा जा सकता है.’’

इस तेज गेंदबाजी आलराउंडर ने न सिर्फ अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाया बल्कि खतरनाक दिख रहे ऋषभ पंत को भी आउट किया.

बटलर ने कहा, ‘‘सैम ने दिखाया कि वह वास्तव में मैच विजेता है. उसने ऋषभ पंत का विकेट भी लिया. चाहे टेस्ट हो या वनडे या फिर टी20 वह बड़े विकेट हासिल करता है. सैम ने जिस तरह का खेल दिखाया. हमें उस पर वास्तव में गर्व है.’’ चोटिल इयोन मोर्गन की जगह कप्तानी कर रहे बटलर ने कहा कि श्रृंखला गंवाने के बावजूद इस दौरे से उनकी टीम को काफी कुछ सीखने को मिला. उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस दौरे से काफी सीख मिली और पहली बार यहां खेल रहे खिलाड़ियों ने अपार अनुभव हासिल किया.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2021 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).