ब्रायन लारा ने 16 साल पहले आज ही के दिन रचा था इतिहास

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आज का दिन बेहद खास है. दुनिया के महान बल्लेबाजों में शामिल वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने 16 साल पहले आज ही के दिन ऐसा रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब तक कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है.

ब्रायन लारा (Photo Credits: PTI)

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आज का दिन बेहद खास है. दुनिया के महान बल्लेबाजों में शामिल वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने 16 साल पहले आज ही के दिन ऐसा रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब तक कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है. लारा ने 12 अप्रैल 2004 को इंग्लैंड के खिलाफ एंटीगुआ के सेंट जोन्स में चौथे टेस्ट मैच में 582 गेंदों पर 400 रनों की सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी खेली थी, जोकि टेस्ट क्रिकेट में किसी बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर है. यह मैच हालांकि ड्रॉ रहा था. लारा से पहले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड आस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन के नाम था. उन्होंने लारा के रिकॉर्ड से छह महीने पहले ही जिम्बाब्वे के खिलाफ 380 रन का स्कोर बनाया था.

लारा ने अपनी 400 रनों की पारी वाले मैच में पहले दिन 86 रन बनाए थे. दूसरे दिन खेल समाप्त होने तक वह 313 रन बना चुके थे. उन्होंने रामनरेश श्रवण के साथ तीसरे विकेट के लिए सर्वाधिक 232 रनों की साझेदारी की थी. इसके बाद उन्होंने रिडली जैकब्स (नाबाद 107) के साथ छठे विकेट के लिए 282 रन की नाबाद पार्टनरशिप की थी. लारा ने इसके बाद मैच के तीसरे दिन लंच के बाद 400 रनों का ऐतिहासिक आंकड़ा छुआ था. उन्होंने अपनी पारी में 43 चौके और चार छक्के जड़े.

यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल को ब्रायन लारा ने बधाई दी

लारा की इस पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 751 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और इंग्लैंड टीम की पहली पारी 285 रन पर समेट दी. हालांकि इंग्लैंड टीम ने वापसी की और फॉलोऑन खेलते हुए कप्तान माइकल वॉन (140) की बदौलत पांच विकेट पर 422 रन बना डाले और अंत में मैच ड्रॉ रहा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से रौंदा, टॉम बैंटन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Score Update: कोलकाता में इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\